
भीलवाड़ा।
राजस्थान पत्रिका के हमराह के तहत नेहरू उद्यान में रविवार सुबह उत्साह का माहौल रहा। यहां अंतरराष्ट्रीय शूटर शिवांगी कानावत व भगवत सिंह कानावत ने लोगों को निशानेबाजी के गुर बताए । इसी प्रकार स्केटिंग के बारे में राष्ट्रीय कोच हिम्मत सिंह कानावत भी बच्चों को अभिनव उपयोग व नवाचार की जानकारी दी।नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुरेश भदादा ने भी वरिष्ठ जनों को नेत्रों की कैसे देखभाल की जा सकती है उसके टिप्स दिए।