21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आइसीएआई देगा देश के 3.50 लाख युवाओं को रोजगार

देश की अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट की जरूरत बढ़ेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
आइसीएआई देगा देश के 3.50 लाख युवाओं को रोजगार

आइसीएआई देगा देश के 3.50 लाख युवाओं को रोजगार

देश की अर्थव्यवस्था जैसे-जैसे आगे बढ़ेगी वैसे-वैसे चार्टर्ड अकाउंटेंट की जरूरत बढ़ेगी। अभी 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था में 4 लाख सीए देश में है। 2047 तक भारत की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकती है। ऐसे में 30 लाख सीए की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए गत दिनों आइसीएआई व सीएजी के बीच एमओयू हो चुका है।

इसके माध्यम से देश के 3.50 लाख बेरोजगार युवाओं को चार माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद वे देश के किसी भी नगर निकाय या पंचायतों में सीए के पद पर काम कर सकेंगे। यह बात शुक्रवार को पटेलनगर आइसीएआई भवन में आयोजित सेमिनार के दौरान आइसीएआई के वाइस प्रेसिडेंट रणजीत कुमार अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में कही। उन्होंने कहा कि चार माह का ऑनलाइन प्रशिक्षण एक जनवरी से प्रारम्भ होगा। सर्टिफिकेट ऑनलाइन 12वी कक्षा के बाद कोई भी छात्र इस कोर्स में दाखिला ले सकता है। चार माह की ट्रेनिंग होगी। छात्रों की परीक्षा भी होगी। इसमें पास होने वाले छात्रो की सूची सीएजी व आइसीएआई की साइट पर डाली जाएगी। ऑनलाइन कोर्स करने वाले से पांच सौ रुपए फीस ली जाएगी। यह दस भाषाओं मेें सर्टिफिकेट कोर्स होगा।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग