अपंजीकृत ट्रोली अब नहीं छूटेगी
अवैध बजरी परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई को लेकर चर्चा हुई। इसमें प्रयुक्त अपंजीकृत ट्रोली का बिल एवं पंजीयन के आवेदन के दस्तावेज प्रस्तुत करने के बाद ही अब उन्हे छोड़े जाने का निर्णय लिया गया। जा सकेगा।
.
आजाद चौक में होगी भूमिगत पार्किग
शहर में चौपाहिया, दुपहियां वाहनों, पिकअप, टेंपो ऑटो, पर्किंग, हाथ ठेला स्टैंड, वीडियो कोच बस आदि के पार्किंग स्थल नए सिरे से तय होंगे। जिसमें आजाद चौक, आर्युर्वेद चिकित्सालय के बाहर, बालाजी मार्केट क्षेत्र के लिए पार्किग की विशेष व्यवस्था होगी। इसी प्रकार राष्ट्रीय राजमार्ग संंख्या 27 एवं 758 पर आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए टोल प्रबन्धकों को पाबन्द करने के लिए पाबंद किया गया।
................................
बैठक में पुलिस अधीक्षक प्रीति चन्द्रा, एडीएम सिटी रिछपाल सिंह बुरड़क राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तकनीकी मैनेजर देवेन्द्र कुमार बंसल, नगर परिषद आयुक्त दुर्गा कुमारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुश्ताक खान,नगर विकास न्यास के अधीक्षण अभियंता रामेश्वर लाल शर्माए, खनिज अभियंता आसिफ अंसारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ब्रम्हाराम चौधरी, सहायक निदेशक गौरीकान्त शर्मा, शाहपुरा परिवहन अधिकारी राजीव त्यागी, रोडवेज यातायात प्रबन्धक आरके वर्मा, एसएचओ पुष्पा कसोटिया, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष विश्वबन्धु सिंह तथा बस एसो के प्रतिनिधि निर्मल मेहता आदि मौजूद थे।