6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योग को दिनचर्या का हिस्सा बना ले तो रोग शरीर को छू नहीं सकता

कोरोना संक्रमण काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता ही बचाव की एकमात्र विधि है।

2 min read
Google source verification
If yoga is a part of routine, disease cannot touch the body in bhilwara

If yoga is a part of routine, disease cannot touch the body in bhilwara

भीलवाड़ा .

हजार नेमतों से बढ़कर है सेहत और इसे कायम रखने के लिए योग से बढ़कर कुछ नहीं। इसके फायदों को देखकर ही दुनिया आज योग की शक्ति को स्वीकार कर रही है। इससे कई असाध्य रोग तो ठीक होते ही हैं, यदि इसे दिनचर्या का हिस्सा बना लिया जाए तो कई रोग शरीर को छू भी नहीं पाते। यही वजह है कि आम से लेकर खास तक सभी इसे अपने जीवन में शामिल कर रहे हैं। शहर के कुछ लोगों से उन्हीं के शब्दों में जानते हैं कि किस तरह योग ने उनकी जिंदगी को सेहत से नवाजा है।
..........
कोरोना संक्रमण काल में रोग प्रतिरोधक क्षमता ही बचाव की एकमात्र विधि है। बेहतर खानपान से इसे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन ये नाकाफी है। ऐसे में योगाभ्यास को दैनिक क्रिया में शामिल करके कई रोगों को दूर तो भगा ही सकते हैं। साथ ही कोरोना से निपटने के लिए प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ा सकते हैं। इस दौर में पेट को ठीक रखना आवश्यक है जिससे आप खान-पान को बेहतर कर सकेंगे। इससे खुद ब खुद स्वस्थ भी हो सकेंगे।
उमाशंकर शर्मा, योगाचार्य एमजीएच
........
योग करना बेहद जरूरी
कोरोना से लड़ाई हो या कोई दूसरी बीमारी। योग से बेहतर कुछ भी नहीं। योग हमारे शरीर के अंदर इतनी ताकत और स्फूर्ति भर देता है कि तमाम बीमारियों को हराने की क्षमता अपने आप ही विकसित हो जाती है। यही वजह है कि नियमित योग करने वालों के आसपास बीमारी कभी नहीं आती है। सभी को रोजाना योग करना चाहिए।
जीएल गुप्ता, योगकर्ता
...........
रोजाना अभ्यास
कितना भी जरूरी काम हो, कोशिश करता हूं कि योग के लिए समय निकाला जाए। रोजाना योग करने से शरीरिक और मानसिक दोनों तरह की मजबूती मिलती है। योग तमाम बीमारियों के लिए रामबाण है इसलिए सभी लोगों को नियमित रूप से योग करना चाहिए।
सुधीर कुमार, योगकर्ता
................
योग है आपका कवच
कोरोना ही नहीं तमाम बीमारियों में योग आपके शरीर के लिए मजबूत कवच का काम करता है। नियमित योग करने से शरीर के साथ ही मन भी स्वस्थ और शांत बना रहता है, जिससे बड़ी से बड़ी चुनौतियों से पार पाया जा सकता है। मैं कई वर्षो से योग कर रहा हूं, जिसका मुझे लाभ मिला है।
मनोज सिसोदिया, योगकर्ता
................
खुद को फिट रखते हैं
योग से खुद को फिट रखने में मदद मिलती है। बस आधे घंटे योग करने से ही इतनी ताकत शरीर को मिलती है कि पूरा दिन थकान और सुस्ती का नाम ही नहीं रहता। काफी समय से योग कर रहे हैं और इसी की मदद से सेहतमंद हूं।
राकेश ओझा, योगकर्ता