8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैक्टर गैराज में अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़, 44 गैस सिलेण्डर जब्त

रसद विभाग ने शुक्रवार को आजादनगर में कुम्भा सर्किल के निकट ट्रैक्टर गैराज पर वाहनों में अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़ किया। मौके से ४४ सिलेण्डर और गैस भरने के उपकरणों को जब्त किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 30 Oct 2021, 10:49 AM IST

Illegal gas refilling busted in tractor garage, 44 gas cylinders seize

Illegal gas refilling busted in tractor garage, 44 gas cylinders seize

भीलवाड़ा. रसद विभाग ने शुक्रवार को आजादनगर में कुम्भा सर्किल के निकट ट्रैक्टर गैराज पर वाहनों में अवैध गैस रीफिलिंग का भंडाफोड़ किया। मौके से ४४ सिलेण्डर और गैस भरने के उपकरणों को जब्त किया।

जिला रसद अधिकारी सुनीलकुमार घोडे़ला ने बताया कि प्रवर्तन अधिकारी अमरेन्द्र कुमार मिश्र ने कुम्भा सर्किल स्थित जोगणिया ट्रैक्टर गैराज का निरीक्षण किया। यहां अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर से कारों में गैस भरते पाया गया। दो गैस रीफिलिंग मशीन, मोटर, बिजली का तार तथा ४४ बीपीसीएल के घरेलू गैस सिलेण्डर जब्त किए। इनमें २९ भरे तथा १५ खाली थे। रीफिलिंग मशीन के साथ रेगूलेटर भी लगे थे। फर्म मालिक पीरूसिंह सांखला का पुत्र आनंदसिंह मिला। आनंद ने गैस रीफिलिंग स्वीकार किया। आनंद सिलेण्डर के बारे में कागजात पेश नहीं कर पाया। पेट्रोलियम गैस, प्रदाय और वितरण विनियमन आदेश-2000 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया। जब्त गैस सिलेण्डरों को चन्द्र गैस को सुपुर्द किया। मामले की रसद विभाग जांच कर रहा है।