29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रामचरण प्राकट्य महोत्सव का आगाज

शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का ज्वार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Rajesh Kumar Jain

•

Updated: 3 Feb 2020, 1:34 AM IST

रामचरण प्राकट्य महोत्सव का आगाज

रामचरण प्राकट्य महोत्सव का आगाज

शाहपुरा (भीलवाड़ा)।

अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के स्वामी रामचरण महाराज का सात दिवसीय प्राकट्य महोत्सव का शुभारंभ रविवार को रामचरण महाराज एवं देश के चार धर्माचार्य की शोभायात्रा एवं कलश यात्रा के साथ हुआ।

रामनिवास धाम ट्रस्ट, के तत्वावधान में शोभायात्रा सुबह ९ बजे जहाजपुर मार्ग के धरती देवरा स्थल से शाही लवाजमे के साथ निकाली गई। तीन किलोमीटर लम्बी शोभायात्रा के साथ २१००महिलाएं कलश यात्रा में शामिल होते हुए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी।

शाहपुरा के इतिहास में मील का पत्थर बनी शोभायात्रा

आद्याचार्य रामचरण महाराज की चांदी की बनी बड़ी प्रतिमा को चांदी से निर्मित रथ में शोभायात्रा के रूप में निकाली। शाहपुरा के इतिहास में पहली बार चार धर्माचार्य अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के आचार्य रामदयाल, नि?बार्काचार्य श्यामशरण देवाचार्य, रामानुजाचार्य श्रीधराचार्य, पुरूषोतमदास रजत रथ में सवार होकर निकलने पर नगर पालिका मंडल, माहेश्वरी समाज, ब्राह्मण, जैन, पोरवाल, पाराशर समाज, सिंधी पंचायत झूलेलाल सेवा समिति, झूलेलाल महिला सेवा समिति, श्रीरामचरित मानस मंडल, श्याम सेवा समिति, धाकड़, लक्षकार, खटीक, रेगर व बैरवा सहित कस्बे के विभिन्न समाजों, सामाजिक संगठनों, स्वंयसेवी संस्थाओं श्रृद्धालुओं ने सभी धर्माचार्यो पर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। शाहपुरा के इतिहास में मील का पत्थर बनी शोभायात्रा का पहला छोर बालाजी की छतरी पर था तो उसका अंतिम छोर रामनिवास धाम से कुछ दूरी पर था। शोभायात्रा व कलशयात्रा में भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।

बाजार रहे बंद

महोत्सव को लेकर कस्बे के मुख्य बाजार बंद रहे। व्यवसायियों ने स्वेच्छा से प्रतिष्ठान बंद रख कर महोत्सव में शामिल हुए।

तीस हजार ने पंगत प्रसादी ली

महोत्सव के भंडारे में हर समाज, वर्ग के व्यक्तियों ने भागीदारी निभाते हुए ३० हजार श्रद्धालुओं को पंगत प्रसादी दिलाने मे सेवाएं प्रदान की।

ये धर्माचार्य लेंगे भाग

महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को प्रातकालीन 9 बजे की प्रवचन धर्मसभा में रेवासा के स्वामी राघवाचार्य महाराज व जगदीशपुरी महाराज के प्रवचन होगें। इस दौरान संत रामशरण महाराज व संत ईश्वरराम महाराज के प्रवचन भी होगें। मध्यान्ह में वेदान्ताचार्य सनातन आदर्श विद्या प्रतिष्ठान इन्दौर के प्रणवानन्द महाराज, चिन्मय मिशन के अनन्त प्रबुद्धानन्दजी महाराज के प्रवचन होगें।

भजन संध्या आज

सोमवार को रात्रिकालीन कार्यक्रम में रात 8 बजे भजन गायक प्रकाश माली एंड पार्टी की भजन संध्या होगी।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग