8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड वार्ड में बढ़ाए ऑक्सीजन के इंतजाम

225 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई का काम पूरा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 29 Nov 2020, 11:29 AM IST

Increased oxygen arrangements in Kovid ward in bhilwara

Increased oxygen arrangements in Kovid ward in bhilwara

भीलवाड़ा।
एमजीएच के कोविड वार्ड में हर बेड पर ऑक्सीजन की सप्लाई के लिए नए इंतजाम किए गए। सेंट्रल यूनिट में सेमी आटोमेटिक ऑक्सीजन सप्लाई पैनल लगाया है। इससे आइसीयू के अलावा जनरल वार्ड में भी हर बेड तक ऑक्सीजन आसानी से मिल सकेगी। पहले सिर्फ आइसीयू के अलावा १५० बेड पर ही ऑक्सीजन सप्लाई के बंदोबस्त थे। अब सभी २२५ बैड के साथ आइसोलेशन वार्ड तक व्यवस्था कर दी गई। कोरोना मरीजों को हर समय समान रूप से ऑक्सीजन का इंतजाम शनिवार को पूरा कर लिया गया। अस्पताल में प्रतिदिन १८० से २०० ऑक्सीजन सिलेंडर की खपत है।
एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि ऑटोमेटिक सिस्टम में १२-१२ के सीरीज में कुल २४ जम्बो सिलेंडर लगाए जा रहे हैं। इसमें १२ सिलेंडर खत्म होंगे तो दूसरे तरफ से ऑटोमेटिक सप्लाई चालू हो जाएगी।
मालूम हो, जिले में रीको ग्रोथ सेन्टर के ऑक्सीजन प्लांट का प्रशासन ने अधिगृहण कर रखा है। जयपुर, बीकानेर व अजमेर में ऑक्सीजन सप्लाई में दिक्कत आई थी। यहां प्रतिदिन पीक सीजन में ३०० तथा अब सामान्य दिन में २०० सिलेण्डर मिल रहे हैं।
आइसीयू की बढ़ाएंगे क्षमता
गौड़ ने बताया कि वर्तमान में आइसीयू में ४४ बेड पर ऑक्सीजन व्यवस्था है। मरीजों के बढऩे की आशंका देखते यहां बेड ६० तक किए जा सकते हैं। इसके ऑक्सीजन पैनल का काम चल रहा है।
प्लांट के लिए प्लेटफार्म तैयार
हवा से ऑक्सीजन बनाने के प्लांट के लिए ऑक्सीजन प्लांट के पास ही प्लेटफार्म तैयार किया गया है। अब जल्द यहां मशीनें लगाई जाएगी ताकि हवा से ऑटोमेटिक ऑक्सीजन का उत्पादन किया जा सके।