
Innocent fired from the hot bars in bhilwara
भीलवाड़ा।
अंधविश्वास के नाम पर एक बार फिर मासूम को डाम लगा दिया गया। हालत बिगडऩे पर उसे शनिवार देर रात यहां मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। चित्तौडग़ढ़ पुलिस को इसकी सूचना दी गई है।
हीरा खेड़ी (चित्तौडग़ढ़) निवासी गिरीराज के साढ़े तीन माह के पुत्र बालकिशन को जुकाम और निमोनिया की शिकायत थी। चिकित्सक को दिखाने के बजाए रिश्तेदार ने उसे गर्म सलाखों से पेट पर डाम लगा दिया। इससे बालक के पेट पर दागने की निशान हो गए। इसके बाद बालकिशन की हालत और बिगड़ गई। उसे भीलवाड़ा लाया गया। यहां एमसीएच में भर्ती कर लिया गया। एमजीएच चौकी पुलिस बयान लेने पहुंची तो परिजनों ने डाम से लगाने से नकार दिया। देर रात तक सही बयान नहीं दे रहे थे। मालूम हो, पिछले डेढ़ साल में जिले में एक दर्जन से अधिक मासूमों को अंधविश्वास के नाम पर डाम लगाया गया। इनमें से कुछ बच्चों की मौत भी हो गई।
खण्डहर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर ग्रामीणों का हंगामा
कोटड़ी. कस्बे के निकट नंदराय मार्ग पर शनिवार को पुराना सरायनुमा खण्डहर में युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा किया। कोटड़ी पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा दिया। रात तक परिजनों ने शव नहीं उठाया।
थानाधिकारी कृष्णकांत चौधरी के अनुसार युवक की पहचान कोटड़ी के भगवानलाल गुर्जर के रूप में की गई। पुलिस ने शव कोटड़ी मोर्चरी में रखवाया गया। शरीर पर चोट के निशान मिले। बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी के बाहर जमा हो गए और हत्या की आशंका जताते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों ने आरोपियों का पता करने और प्रधान पति नीरज गुर्जर के मोर्चरी पहुंचने पर शव उठाने की बात कही।
रात में गुर्जर के पहुंचकर समझाइश करने पर ग्रामीण शांत हुए। मृतक के भाई कालूलाल ने बताया कि भगवानलाल अपने मिलने वाले के साथ शुक्रवार को बाइक पर ट्रक चालाने की कहकर गया था। पुलिस ने मृत्यु को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।
Published on:
09 Sept 2018 08:17 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
