21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमसीएच की गायनिक ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम का किया निरीक्षण

मेटरनल हेल्थ प्रोजेट निदेशक चौधरी का दौरालक्ष्य पर खरे उतरे तो मिलेंगे लाख

less than 1 minute read
Google source verification
एमसीएच की गायनिक ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम का किया निरीक्षण

एमसीएच की गायनिक ऑपरेशन थियेटर व लेबर रूम का किया निरीक्षण

भीलवाड़ा।
महात्मा गांधी अस्पताल अपने लक्ष्य पर खरा उतरा तो इसे छह लाख रुपए का नकद इनाम मिलेगा। वही अस्पताल की सुविधाओं में भी इजाफा होगा। इसके लिए एमजीएच की मातृ एवं शिशु इकाई में मेटरनल हेल्थ प्रोजेट निदेशक डॉ. तरूण चौधरी सहित दो सदस्यी टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने गायनिक ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम के रिकार्ड व अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने दोनों ही स्थानों पर चिकित्सकों के साथ ही नर्सिंग स्टॉफ से भी हर विषय पर चर्चा की। इससे पूर्व डॉ. चौधरी सहित टीम का एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़, नर्सिंग उपाधीक्षक मुकुटराज सिंह सहित सबंधित विभाग के चिकित्सकों ने स्वागत किया।
गौरतलब है की सरकार के लक्ष्य प्रोग्राम के तहत सरकारी अस्पतालों में गायनिक ओटी व लेबर रूम का निरीक्षण किया जाता है। इसके बाद ७० प्रतिशत से अधिक स्कोर होने पर वह रिपोर्ट टीम की ओर से भारत सरकार को भेजी जाती है। रिपोर्ट भेजने के साथ ही अस्पताल प्रशासन को उन तीस प्रतिशत कमियों को एक पखवाड़े में दूर करने के निर्देश दिए जाते है। भारत सरकार की टीम के निरीक्षण पर आने से पहले सभी कमियां दूर कर ली जाती है और निरीक्षण के दौरान सब कुछ अच्छा पाया जाता है तो अस्पताल को लक्ष्य सर्टीफिकेट दिया जाता है। इसके बाद छह लाख रुपए का नकद इनाम एवं भारत सरकार की ओर से अस्पताल के गायनिक ओटी व लेबर रूम में आधुनिक सुविधाओं का इजाफा किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग