21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना से अनाथ बच्चों का सर्वे करने के निर्देश

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना

less than 1 minute read
Google source verification
कोरोना से अनाथ बच्चों का सर्वे करने के निर्देश

कोरोना से अनाथ बच्चों का सर्वे करने के निर्देश

भीलवाड़ा।
केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान अनाथ हुए बच्चों की सहायता के लिए पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना प्रारंभ की है। योजना के तहत पात्रता रखने वाले प्रत्येक बच्चे को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 23 वर्ष की उम्र पूरी करने पर मिलेगी। इसके अलावा पात्र बच्चों को मुफ्त शिक्षा स्वास्थ्य बीमा एवं स्वरोजगार जैसे अन्य साधनों से सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। बाल अधिकारिता विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला बाल संरक्षण इकाई अध्यक्ष को पत्र भेजा है। इसमें जिले में पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के पात्र समस्त अनाथ बच्चों का चिह्नीकरण 15 दिन में करने के निर्देश दिए गए हैं। आयुक्त एवं विशिष्ट शासन सचिव महेशचंद्र शर्मा ने पत्र में बताया कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के सुचारू संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए एक वेब आधारित पोर्टल भी जारी किया गया
है। इसके माध्यम से नागरिकों द्वारा स्वयं के स्तर से पात्र बच्चों की प्रविष्टि की जा सकती है। जिला प्रशासन, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा बाल कल्याण समिति की ओर से बच्चों को सहायता प्रदान करने के लिए पोर्टल पर एंट्री की जा सकती है। शर्मा ने जिला मजिस्ट्रेट को अनाथ बच्चों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए एवं पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना का लाभ दिलाने के लिए अग्रिम कार्रवाई शीघ्र करने के निर्देश दिए हैं।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग