8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रैफिक लाइट चालू करने के निर्देश, पिछली बैठक में भी कहा था…

भीलवाड़ा. अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर वंदना खोरवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सदस्य सचिव पीआर मीना ने अनुपालना रिपोर्ट पेश की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 22 Sep 2023, 11:17 AM IST

ट्रैफिक लाइट चालू करने के निर्देश, पिछली बैठक में भी कहा था...

ट्रैफिक लाइट चालू करने के निर्देश, पिछली बैठक में भी कहा था...

भीलवाड़ा. अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर वंदना खोरवाल की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। सदस्य सचिव पीआर मीना ने अनुपालना रिपोर्ट पेश की। खोरवाल ने यातायात पुलिस प्रभारी एवं नगर परिषद को निरीक्षण कर ट्रैफिक लाइट जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। पिछली बैठक में भी लाइट चालू करने के निर्देश दिए थे।


जिला शिक्षा अधिकारी तीन माह में ट्रैफिक पार्क में भ्रमण के लिए क्रमवार विद्यालय के अनुसार बच्चों की सूची बनाकर भिजवाएंगे। गुड सेमिरिटन योजना में सीएमएचओ डॉ. मुश्ताक खान की ओर से दिए गए 6 प्रस्तावों का भुगतान किया गया।

सड़क की ऑडिट की रिपोर्ट
भीलवाडा-जहाजपुर-देवली सड़क पर आरएसआरडीसी की ओर से सड़क सुरक्षा ऑडिट की रिपोर्ट प्रस्तुत की। भीलवाड़ा शहर में विभिन्न सर्किल एवं एनएचएआई, एनएच पर डिवाईडर एवं सर्किल पर झाड़ियां के कारण कम दृश्यता क्षेत्र में नगर परिषद, यूआईटी, एनएचएआई को डिवाईडर एवं सर्किल पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिला परिवहन अधिकारी रामकृष्ण चौधरी ने बताया कि परिवहन विभाग द्वारा खनिज विभाग के साथ संयुक्त रूप से अधिकृत क्षमता से अधिक भार वाहनों के 70 चालान से कुल 3.63 लाख की राशि वसूल की गई। अगस्त माह तक 318 वाहन चालकों के लाईसेन्स निरस्त किए।