सांगानेरी गेट के दूधाधारी गोपाल मंदिर में कृष्ण जन्म व नंद महोत्सव मनाया जाएगा। आचार्य पंडित कल्याण राय ने बताया कि विशेष फूल बंगला श्रृंगार होगा। रात 12 बजे ठाकुरजी की आरती होगी। शनिवार को 3 से 6 बजे तक नंद उत्सव बधाई गान होगा।
बालाजी मंदिर
बालाजी मार्केट के बालाजी मंदिर में विद्युत सज्जा की गई है। वृंदावन से आए कलाकारों ने झाकियां सजाई है। पंडित आशुतोष शर्मा ने बताया कि हनुमानजी महाराज के चोला, श्री राम दरबार का श्रृंगार के शाम 5.15 बजे से दर्शन होंगे। रात्रि 10:30 से 11:30 बजे तक भगवान लड्डू गोपाल का पंडित दुग्धाभिषेक व रात्रि 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव पर आरती दर्शन एवं प्रसाद वितरण होगा।
इस्कॉन मंदिर
अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ की ओर से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव सुजुकी एनक्लेव कॉलोनी में इस्कॉन मंदिर में मनाया जाएगा। शुक्रवार सुबह 5 बजे मंगल आरती, 7:30 बजे दर्शन आरती, 8 बजे भागवत कथा, शाम 6 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 7:30 बजे कीर्तन, रात्रि 8 बजे कृष्ण कथामृत एवं कीर्तन, रात्रि 10:30 बजे महाअभिषेक, रात्रि 12 बजे दर्शन एवं आरती व प्रसाद वितरण होगा। 20 अगस्त को नंद महोत्सव होगा। वीर सावरकर चौक स्थित वीर हनुमान मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष दिनेश जागेटिया ने बताया कि आकर्षक झांकी बनाई जाएगी।
संकटमोचन हनुमान मंदिर
डाकघर के पास स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर में महंत बाबूगिरी के सान्निध्य में फूलों व रोशनी से मंदिर पर सजावट की गई। हनुमानजी को डायमंड का चोला चढ़ाएंगे। मंदिर में 25 से अधिक विद्युतचलित झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। इससे भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों का चित्रण किया जाएगा। झांकियां आगरा, दिल्ली व मथुरा के 30 से अधिक कलाकारों ने तैयार की। गोल प्याऊ चौराहे से नगर परिषद चौराहे तक रोशनी से सजाया गया है। शाम 5 बजे से भक्त झांकियों के दर्शन कर सकेंगे।