7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Janmashtmi 2022: जन्माष्टमी पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

भीलवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी पर कई आयोजन हुए। दिन भर बच्चे कान्हा बनने में लगे रहे।

2 min read
Google source verification
Janmashtmi 2022: जन्माष्टमी पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

Janmashtmi 2022: जन्माष्टमी पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

भीलवाड़ा में कृष्ण जन्माष्टमी पर कई आयोजन हुए। दिन भर बच्चे कान्हा बनने में लगे रहे। बापूनगर के महावीर भवन में श्रीश्वेताम्बर स्थानकवासी जैन श्रावक समिति संघ के तत्वावधान में साध्वी मीना, साध्वी सुकीर्ति, साध्वी सुनीति के सानिध्य में जन्माष्टमी पर बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई। अनिल बिसलोत ने बताया कि प्रथम अवनी बुरड़, द्वितीय श्रुति मेहता व प्रियल जैन, तृतीय हिताक्षी व नावयांश कोचिटा रहे। पार्श्वनाथ कॉलोनी में महिलाओं व बच्चो ने सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा।

नोगांवा सांवलिया सेठ का दरबार दूधिया रोशनी में जगमगाया। वृंदावन के कलाकारों ने जन्माष्टमी पर मंदिर को फूल बंगलों से सजाया गया। गोरक्षक संघ के संयोजक व पशुपतिनाथ महादेव गोशाला सेवा समिति के अध्यक्ष हरिभोजा गुर्जर ने मालोला रोड स्थित पशुपति नाथ महादेव गोशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर जन्माष्टमी मनाई। सेवा भारती के महाराणा प्रताप नगर के स्वावलंबन प्रकल्प पर उत्सव मनाया। जमुना लाल सोनी ने बताया कि प्रकल्प की बहनो ने भजनों के माध्यम से अपने भावों को प्रकट किया।
चंदनबाला महिला मंडल अंबेश की अध्यक्ष सरिता नाबेडा के सानिध्य में वर्धमान कॉलोनी के अंबेश भवन जैन पाठशाला के बच्चों ने विभिन्न वेशभूषाओं में प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुष्पा ओरड़िया, अदिति सेठिया ने पुरस्कृत किया।
आरसी व्यास कॉलोनी 7 सेक्टर में झांकी दर्शन में श्रीनाथजी, भगवान विष्णु के 24 अवतार, गोकुल नगर, क्षीर सागर, चुनरी मनोरथ यमुना में, शिवाजी महाराज का किला मनाया गया। यह झांकी पल्लवी लढा, पलक लढा, मृदव लढा, रश्मि अजमेरा के सहयोग से बनाई गई।
विचित्र वेशभूषा का आयोजन
मयूर इंटरनेशनल स्कूल में नर्सरी से पांचवी तक के बच्चों का विचित्र वेशभूषा कार्यक्रम रखा गया। स्कूल डायरेक्टर सीएस राठौड़ तथा प्रिंसिपल कैलाश चंद्र जैन ने बच्चों को पारितोषिक वितरण किए।
बच्चों ने बनाई झांकिया
एज स्टीवर्ड मोरिस इंफेंट्स स्कूल में विद्यार्थियों ने भगवान कृष्ण के जीवन से संबंधित झांकियां सजाई। निदेशक अमित टांक व सपना टांक ने विद्यार्थियों को कृष्ण के जीवन के बारे में जानकारी दी।