6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

cricket Jayawardene दोहरे शतक से चूका जयवर्धन, टीम जीती

Jayawardene missed a double century, the team won जिला क्रिकेट संघ भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में भीलवाड़ा ने पाली को 299 रनों से हराया। इस मैच में भीलवाड़ा के जयवर्धन सिंह गहलोत ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह दोहरे शतक से चूक गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Jayawardene missed a double century, the team won

Jayawardene missed a double century, the team won

भीलवाड़ा। जिला क्रिकेट संघ भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लीग मैच में भीलवाड़ा ने पाली को 299 रनों से हराया। इस मैच में भीलवाड़ा के जयवर्धन सिंह गहलोत ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन वह दोहरे शतक से चूक गए। Jayawardene missed a double century, the team won

जिला क्रिकेट संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर केवलरामानी ने बताया कि न्यू लुक सेंट्रल स्कूल ग्राउंड पर खेले गए मैच में भीलवाड़ा ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 4 विकेट पर 361 रन बनाए, जिसमें कप्तानी पारी खेलते हुए जयवर्धन सिंह गहलोत ने 190 रन बनाए। जबकि यथार्थ विरानिया ने नाबाद 98 रन की पारी खेली। शुभम शर्मा ने 35 रन बनाए। नरेंद्र सिंह ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में पाली टीम महज 26 ओवर में 62 रन पर सिमट गई। चंद्रपाल सिंह ने 24 रन बनाए, तेज गेंदबाज रूद्रप्रताप सिंह ने 4 विकेट चटकाए, चिराग सुखवाल ने 3 विकेट तथा अंश, आर्यन, पूर्वांशु ने एक-एक विकेट लिया।

इसी प्रकार संगम स्कूल पर खेले गए मैच में अजमेर ने पहले खेलते हुए 38 ओवर में 191 रन बनाए। सैयद शकील ने 38 रन, अरफ ान ने 24 रन, मोहित एवं अरविंद ने 21-21 रन बनाए। भरत माली ने 5 विकेट तथा योगेंद्र व दिनेश ने दो-दो विकेट लिए, जवाब में सिरोही टीम 61 रन पर आउट हो गई, दिशांत ने 23 रन एवं दिनेश ने 19 रन बनाए। पलाश चतुर्वेदी ने 3 विकेट,अरविंद और रजत ने दो-दो विकेट लिए।