
ज्वैलरी मार्केट में तेजी, व्यापारियों में हर्ष
भीलवाड़ा. सोने-चांदी के भाव में गिरावट से ज्वैलरी मार्केट में खुशी है। बिक्री बढ़ने से दुकानों व शो-रूम पर लोग अपनों के लिए जेवर खरीद रहे हैं। कुछ लोग सोने-चांदी में निवेश भी कर रहे हैं। दो साल मंदी झेलने के बाद एकाएक बिक्री बढ़ने से व्यापारी काफी खुश हैं। वे लेटेस्ट डिजाइन से लेकर बारीक नक्काशी व डायमंड ज्वैलरी उपलब्ध करा रहे हैं। ग्राहकों में करवा चौथ पर गिफ्ट देने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ रही। व्यापारियों की मानें तो इस दीपावली तक बाजार में बंपर बिक्री होगी। रसोई से जुड़े सामान से लेकर कपड़े तक की मांग बनी है।
व्यापारियों का कहना है कि सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट से एकाएक बिक्री बढ़ी है। त्योहारी सीजन के साथ ही काफी शादियां होने से लोग अभी से जेवर खरीद रहे हैं। मनीष बहेडि़या ने बताया कि करवाचौथ पर सरप्राइज गिफ्ट में मंगलसूत्र, डायमंड रिंग, कंगन, इयररिंग ज्यादा पसंद किए गए।
मंथली गोल्ड स्कीम
मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए कुछ ज्वैलरी शो-रूम ने मंथली गोल्ड स्कीम चला रखी है। इसमें हर माह किस्तों में 10 से 12 माह तक पैसा जमा कराने के बाद एक किस्त फ्री कर उस पैसे की ज्वैलरी दी जा रही है। कई लोग भाव गिरने से स्कीम का फायदा उठा रहे हैं। छोटी रकम से सोना व चांदी की खरीद भी अच्छी खासी हो रही है।
---------
फाइनेंस की सुविधा
दीपावली व शादी समारोह को देखते हर सामान के लिए बाजार में फाइनेंस की सुविधा दी जा रही है। वह भी कम ब्याज दर पर मिल रही है।
पुनीत सोमानी, फाइनेंस एडवाइजर
----------
चूल्हे की वैरायटी
इन दिनों घरेलू सामान के साथ रसोई से जुड़े उपकरण व चूल्हे भी कई तरह के आने लगे है। चिमनी भी कई मॉडल पर आ रही है। महिलाएं काफी पंसद कर रही है।
अनुराग झंवर, चूल्हा चिमनी व्यवसायी
-------
अच्छी ग्राहकी की उम्मीद
करवा चौथ पर महिलाएं ने जमकर कपड़े खरीदे हैं। दीपावली तक अच्छी ग्राहकी की उम्मीद है। महिलाओं व युवक-युवतियों के लिए कई तरह के परिधान आ रहे हैं।
नरेंद्र मंडोवरा, पारंपरिक परिधान व्यवसाय
----------
लाइट वेट ज्वैलरी की मांग
मार्केट में लाइटवेट ज्वैलरी का प्रचलन बढ़ा है। लोग इस ज्वैलरी को काफी पसंद कर रहे हैं। इनमें कुंदन, पोलकी, एन्टिक की खरीददारी बढ़ी है।
नितिन बोहरा, ज्वैलरी व्यवसायी
Published on:
14 Oct 2022 08:33 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
