80 घंटे बाद मेजा बांध पहुंची खुशियां
उधर, अस्सी घंटे इंतजार के बाद बुधवार रात मातृकुंडिया बांध से मेजा फीडर में छोड़े पानी ने मेजा बांध के पेटे को छू लिया। अब तेजी से बांध में पानी की आवक होगी। बांध का जलस्तर बढ़ा तो इलाके में पेयजल के साथ सिंचाई का बंदोबस्त हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, मातृकुंडिया बांध के ओवरफ्लो होने पर मेजा फीडर में शनिवार शाम पानी छोड़ा गया था।