10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाल अपचारियों ने तोड़ा मंदिर का दानपात्र, एक को पकड़ा, दूसरा भागा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Juvenile donation box of broken temple in bhilwara

Juvenile donation box of broken temple in bhilwara

अमरगढ़।

शक्करगढ़ क्षेत्र के सदरपुर में मंगलवार दिनदहाड़े दो किशोर मंदिर पहुंच गए। वहां दानपात्र तोड़ नकदी चुरा ली। भनक लगने से दूसरे मंदिर में घुसे बाल अपचारियों में से ग्रामीणों ने एक को पकड़ लिया जबकि उसका साथी भाग गया। पकड़े बाल अपचारी को शक्करगढ़ पुलिस को सौंपा।

जानकारी के अनुसार सदापुर के राधा-कृष्ण मंदिर में दो किशोर घुस गए। वहां दानपात्र का ताला तोड़ ९०० रुपए चुरा लिए। निकट ही देवनारायण मंदिर के दानपात्र को तोडऩे की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों को भनक लग गई। ग्रामीणों को देख दोनों भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर एक को पकड़ लिया। पकड़े किशोर के पास साइकिल पर बर्फी की थैली मिली। उसका कहना था कि लोगों को झांसा देने के लिए बर्फी लगाई ताकी मंदिर में प्रसाद चढ़ाना समझ चोरी कर सकें। हैड कांस्टेबल बद्रीलाल गुर्जर वहां पहुंचे। पकड़े गए बाल अपचारी को थाने ले गए। उससे पूछताछ की जा रही है।

कार्यशाला में मंच पर चढ़ खींचा माइक, गिरफ्तार

भीलवाड़ा. नगर परिषद सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय स्वच्छता मिशन कार्यशाला में जबरन मंच पर चढ़कर संचालक से माइक छीनने का प्रयास कर एक व्यक्ति ने हंगामा कर दिया। कोतवाली पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

एएसआई प्रभुसिंह ने बताया, परिषद में जिला स्तरीय स्वच्छता मिशन में सरपंचों की कार्यशाला में प्रशासनिक अधिकारी मंचासीन थे। तभी सरेरी निवासी दर्शक जान मोहम्मद मंच पर चढ़ गया। संचालक से माइक छीनकर बोलने लगा। इससे कुछ देर हंगामा हो गया। कार्यक्रम में सुरक्षा में लगी कोतवाली पुलिस पहुंची और जान मोहम्मद को थाने ले आई।

हादसे में घायल शख्स ने तोड़ा दम

फूलियाकलां. केकड़ी मार्ग पर सोमवार को गणपतिया खेड़ा के निकट रोडवेज बस की चपेट में आकर घायल हुए गणपतिया खेड़ा के भंवरलाल चौधरी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भीलवाड़ा डिपो की बस जयपुर जा रही थी। घायल भंवर को शाहपुरा सैटेलाइट अस्पताल ले जाया गया था। यहां से भीलवाड़ा रैफर कर दिया था।