15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डांग का हनुमान मंदिर घोड़ास में  कार्तिक महोत्‍सव पर सवा लाख दीपों से होगा दीपदान, 251  गांवों की प्रभातफेरियों का महासंगम

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Google source verification
Kartik Mahotsav in bhilwara

Kartik Mahotsav in bhilwara

बागोर।

डांग का हनुमान मंदिर घोड़ास में कार्तिक मास में अखंड रामनाम धुन प्रारंभ होने के साथ ही कार्तिक पूर्णिमा पर गोविंद सरोवर पर सवा लाख दीपों से भव्य दीपदान व छप्पनभोग का आयोजन भी किया जाएगा। इसे लेकर मंदिर परिसर में दो लाख दीपक बनाकर तैयार कर लिए गए हैं, जो कार्तिक पूर्णिमा पर गोविंद सरोवर किनारे जगमगाएंगे ।

डांग का हनुमान मंदिर घोड़ास में छठवां कार्तिक महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है । जो ब्रम्हलीन मंहत गोंविंददास के शिष्य मंहत सरजूदास के तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। इस बार 23 नवम्बर को कार्तिक पूर्णिमा पर सवा लाख दीपों से दीपदान किया जाएगा। वही गोविंद सरोवर के किनारे पर छप्पनभोग की झांकी भी सजाई जाएगी । जिसका महाआरती के बाद प्रसाद चढ़ा आगंतुक श्रद्धालुओं में वितरण किया जाएगा। इसी के साथ पांच जिलों में उदयपुर, राजसंमद, चित्तौडग़ढ़, भीलवाड़ा व अजमेर जिले की लगभग 251 हरिबोल प्रभातफेरियां भाग लेगी ।

सरोवर के किनारे रामनाम

डांग का हनुमान मंदिर घोड़ास में बने गोविंद सरोवर के किनारे पर बनी 11 कुटियाओं में आसपास के गावों के भक्तों के द्वारा अखंड रामनाम की धुन का पाठ किया जा रहा है । वही ब्रम्हलीन मंहत गोविंददास की समाधि पर भी अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया जा रहा है ।

मंदिर परिसर में ही तैयार किए दीपक
कार्तिक मास में हर साल डांग के हनुमान मंदिर घोड़ास परिसर में ब्रम्हलीन महंत गोविंददास की स्मृति में बने गोविंद सरोवर पर सवा लाख दीपो से दीपदान किया जाता है । इसको लेकर कार्तिक मास के पहले से ही मंदिर परिसर में दीपक बनाना शुरू कर दिया जाता है । जिन्हे गोपाअष्ठमी तक बनाकर तैयार कर लिया जाता है। मंदिर परिसर में तैयार इन दीपकों को कार्तिक पूर्णिमा पर गोविन्द सरोवर किनारे प्रज्ज्वलित कर भीलवाड़ा जिले का सबसे बड़ा महा दीपोत्सव मनाया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग