25 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कटारिया बोले, धारा 370 हटाने व राम मंदिर बनाने के हुए सपने पूरे

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया के सम्मान में चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा में सर्व समाज की तरफ से अभिनंदन समारोह हुआ। कार्यक्रम में कटारिया ने कहाकि जनसंघ के जमाने से हम धारा 370 हटाने व राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, जिस पर लोग हमारा मजाक बनाते थे, लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह दोनों कार्य कर दिखाए है। Kataria said, the dreams of removing Article 370 and building Ram temple were fulfilled
2 min read
Google source verification
असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया

असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि पूरे विश्व में महाराणा प्रताप के पराक्रम उनके घोडे चेतक की स्वामी भक्ति, राष्ट्र प्रेम, पन्नाधाय व झाला मन्ना के बलिदान को याद किया जाता है। चित्तौड़ जिले का हमेशा राष्ट्रहित में झुकाव रहा है।

नगर में आयोजित कार्यक्रम में कटारिया ने कहा कि मेवाड़ का इतिहास गौरवशाली रहा है। यहां के कण-कण में देश भक्ति, शौर्य, त्याग व बलिदान की गाथाएं गूंज रही है, देश की अक्षुणता को बनाए रखने में मेवाड ने अपना बहुमुल्य योगदान दिया है। जिसकी बदौलत देश दुनिया में मेवाडवासियों को आदर व सम्मान के साथ देखा जाता है।

उन्होंने कहा कि अच्छे व सच्चे मन से काम करने पर एक अदृश्य शक्ति मदद करती है, जिससे आपको कार्य करने की शक्ति मिलती है।जनसंघ के जमाने से हम धारा 370 हटाने व राम मंदिर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, जिस पर लोग हमारा मजाक बनाते थे, लेकिन आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह दोनों कार्य कर दिखाए है और जल्द ही राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हो जाएगा।

कटारिया ने उद्धबोधन में अपने 40 वर्ष के राजनैतिक सफर को याद करते हुए कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आज मैं व मंच पर बैठे सभी नेता कार्यकर्ताओं की बदौलत है, कार्यकर्ताओं का सम्मान हमेशा बना रहना चाहिए।

उन्होने जनसंघ के समय से नगर में साथी रहे पुराने कार्यकर्ताओं को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जिन मूल्यों को लेकर संघर्ष किया, उन्हे हर हाल में पुरा करना है। मंच पर बैठे नेताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि देश निर्माण व देश का गौरव स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। उन्होंने संघ की सराहना करते हुए कहा कि संघ हमेशा देश निर्माण के लिए कटिबद्ध है।

उन्होने प्रधानमंत्री मोदी की भी जमकर तारीफ की। इससे पूर्व कटारिया के रायल पारस रिसोर्ट में आयोजित अमृत जल सरंक्षण परियोजना के शिलान्यास व सम्मान समारोह में पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने की। विशिष्ट अतिथि श्रीचंद कृपलानी, चित्तौडगढ विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, बडीसादडी विधायक ललित ओस्तवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक रहे।

कार्यक्रम में नगर की विभिन्न संगठनों व संस्थाओं ने कटारिया को अभिनंदन पत्र देकरस्वागत किया। कटारिया व अतिथियों ने ग्राम पंचायत बडौली माधोसिंह में वंडर सीमेंट के सहयोग से अमृत जल संरक्षण परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उपजिला प्रमुख भूपेन्द्रसिंह बडोली, बडीसादडी पालिकाध्यक्ष विनोद कंठालिया, डीपीएस वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य अश्लेश दशोरा, आरिफ खान आदि उपस्थित थे। संचालन डॉ. कमल नाहर ने किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग