7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना रिपोर्ट आने से पहले शव का अन्तिम संस्कार

महिला की संदिग्ध मौत, दोनो की रिपोर्ट का इंतजार

less than 1 minute read
Google source verification
Last rites of the dead body before the Corona report arrives in bhilwara

Last rites of the dead body before the Corona report arrives in bhilwara

भीलवाड़ा .
कोरोना संदिग्ध दो जनों की मौत हो गई है। इसमें एक बुर्जुग है तो दूसरी गुलाबपुरा की महिला है। दोनो की रिपोर्ट का इंतजार है, लेकिन एक बुर्जुग की रिपोर्ट आने से पहले ही कोरोना गाइड लाइन के आधार पर अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।
महात्मा गांधी चिकित्सालय के अनुसार फूलिया निवासी 80 साल के बुजुर्ग को मंगलवार शाम सांस लेने में तकलीफ होने पर एमजीएच में करवाया गया था। डॉक्टर्स ने बुजुर्ग को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल लिया। बाद में बुजुर्ग को कोरोना संदिग्ध वार्ड में भर्ती कर लिया गया। जहां बुधवार को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सा विभाग से संपर्क कर रिपोर्ट आने से पहले ही शव का कोरोना गाइड लाइन के आधार पर अन्तिम संस्कार करवाने के लिए तैयार होने पर परिजनों की मौजूदगी में शव का शहर के एक कब्रिस्तान में दाह-संस्कार करवा दिया।
इसी प्रकार गुलाबपुरा निवासी 78 साल की महिला को तबीयत बिगडने पर गुलाबपुरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां से उसे कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसका सैंपल लिया गया। हालत खराब होने से महिला को महात्मा गांधी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। यहां कोविड एमओटी पर डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। महिला को कोरोना संदिग्ध मानते हुए उसका शव मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है। चिकित्सा विभाग को अब महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट का इंतजार है।