6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लक्ष्मी ने की अगुवाई, पार्क की बदल गई सूरत

राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर में घ सेक्टर की महिलाओं ने शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा की अगुवाई में उजाड़ पार्क को हराभरा करने की ठानी, पत्रिका ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो गाय भैसों के तबेले व जंगल में तब्दील हुए पार्क की दशा बदल गई। नगर विकास न्यास ने पार्क का नाम वीरांगना 'रानी लक्ष्मी बाईÓ का नाम दिया। उजाड़ पार्क अब शाम होते ही बच्चों व क्षेत्र के लोगों के बीच खिलखिला उठता है।

2 min read
Google source verification
Laxmi leads, Park changes its appearance

Laxmi leads, Park changes its appearance

भीलवाड़ा। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के तहत बापूनगर में घ सेक्टर की महिलाओं ने शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा की अगुवाई में उजाड़ पार्क को हराभरा करने की ठानी, पत्रिका ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए तो गाय भैसों के तबेले व जंगल में तब्दील हुए पार्क की दशा बदल गई। नगर विकास न्यास ने पार्क का नाम वीरांगना 'रानी लक्ष्मी बाईÓ का नाम दिया। उजाड़ पार्क अब शाम होते ही बच्चों व क्षेत्र के लोगों के बीच खिलखिला उठता है।

बापूनगर की घनी आबादी होने के बावजूद घ सेक्टर का पार्क लम्बे समय से उजाड़ था। यहां कंटीली झाडिय़ां व बम्बूल के पेड़ थे। आसपास के कुछ लोगों ने यहां गाय भैसे बांधना शुरू कर दिया। अतिक्रमण कर पक्का निर्माण करवा लिया। राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान के दौरान क्षेत्र की लक्ष्मी शर्मा, पार्वती शर्मा व कौशल्या आदि ने खस्ताहाल पार्क को लेकर पीड़ा जताई। पत्रिका ने जोश जगाया और मदद के लिए हाथे बढ़ाए तो क्षेत्र की महिलाएं शिक्षिका लक्ष्मी शर्मा की अगुवाई में एकजुट हुई। लक्ष्मी की टीम फिर न्यास अधिकारियों से मिली तो न्यास ने फिर पार्क की सुध ली।
...................................................................
गायों का तबेला व अतिक्रमण हटाया
नगर विकास न्यास ने पार्क का विकास का जिम्मा संभाला, पार्क से अवैध कब्जे गिराया, गायों का तबला हटवाया। क्षतिग्रस्त चारदीवारी की मरम्मत कराई। पार्क में व्याप्त जंगल को साफ किया। इसके बाद पौध रोपण कर विशेष घास विकसित की। पार्क अब खूबसूरत होने के साथ सेक्टर के परिवारों का पसंदीदा स्थल बन गया है। यहां बैंचेच लगी एवं कलात्मक पोल लगाए गए।
............................................
सालाना ५० हजार होंगे खर्च
राजस्थान पत्रिका के हरयालो राजस्थान अभियान से बापूनगर घ सेक्टर की महिलाएं प्रेरित हुई और पार्क को हरा भरा करने के प्रयास किए। नगर विकास न्यास ने पार्क में विभिन्न निर्माण कार्य और यहां हरियाली विकसित की। पार्क के रखरखाव के लिए सालाना ५० हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके लिए रजिस्टर्ड समिति को अनुबंधित किया जाएगा। पार्क के लिए बिजली व पानी के लिए भी कनेक्शन लिए जाएंगे। यहां झूले चकरी आदि भी लगेंगे। इसी प्रकार के क्षेत्र के पार्क भी इसी भांति विकसित किए जाएंगे।
-मोहम्मद रफीक अंसारी, उद्यान निरीक्षक, यूआईटी