उन्हें पूछा कि आपके जूते कहां है तो बोले, जूता तो रिप्या वाळा पहने, गरीब कटु लावैं सा। नुकसान का पूछा तो बोले, म्हारे भाया के चार-पांच बीघा की सगळी फसळां चौपट होगी। मूंगफली और मक्की में भी घणो नुकसान होग्यो। उन्होंने मूंगफली का पौधा उखाड़कर दिखाया और बोले, यो देखो, इम्हे कतरी मुफल्यां बची, जो दाणौ आयो यो भी गळ ग्यो। कई में तो कीड़ा पड़ ग्या, तो खाली रेगी। अब ई फसल मूं कस्यां घर चलांवा। दीपावली त्योहार कैसे मनाएंगे के सवाल पर दोनों हाथ उपर करते हुए बोले, सब भगवान की माया है, ऊ जस्यां राखि ऊ स्यां रेवां, चोंच दी तो चुग्गो भी ऊ ही देई।