8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के तरह कुष्ठ को भी भीलवाड़ा मुक्त करें-खान

जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रारंभराष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहीद दिवस के रुप में मनाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 30 Jan 2021, 9:26 PM IST

कोरोना के तरह कुष्ठ को भी भीलवाड़ा मुक्त करें-खान

कोरोना के तरह कुष्ठ को भी भीलवाड़ा मुक्त करें-खान

भीलवाड़ा।
जिले में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई। इसके साथ ही जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूगता अभियान का शुभारम्भ किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान प्रारंभ किया तथा कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस मनाया गया। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला नोडल अधिकारी कुष्ठ रोग डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिला मुख्यालय पर कुष्ठ रोग जागरूकता के लिए विभाग की ओर से प्रचार रथ के माध्यम से प्रचार प्रसार किया गया। आईईसी के तहत पंपलेट वितरित किए गए। जनरल नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर पर नर्सिंग छात्राओं की संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें खान ने आव्हान किया कि जिस प्रकार भीलवाड़ा ने कोरोना रोग को हराने में अहम योगदान दिया ठीक उसी प्रकार कुष्ठ मुक्त भीलवाड़ा बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोगियों की शीघ्र पहचान कर उनका संपूर्ण इलाज कराया जाएगा। नर्सिंग छात्रों को अपने आस-पास कोई संदिग्ध कुष्ठ रोगी दिखे तो उसे तुरंत नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर लाकर उसकी जांच करा कुष्ठ रोग होने पर संपूर्ण उपचार कराने की अपील की। चर्म रोग विभागाध्यक्ष डॉ भागीरथ सिंह ने कुष्ठ रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। चर्म रोग चिकित्सक डॉ. महेन्द्र छापरवाल ने कुष्ठ रोग के इलाज एवं समाज में इसके बारे में व्याप्त भ्रांतियों की जानकारी दी। जिला नोडल अधिकारी चावला ने बताया कि जिला मुख्यालय के अतिरिक्त काशीपुरी, मंगरोप, आटूण एवं हेल्थ वैलनेस केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह कार्यक्रम 30 जनवरी से 13 फरवरी तक पखवाड़े के रूप में आयोजित किया जाएगा। नर्सिंग छात्रों ने कुष्ठ रोग के बारे में आवश्यक सवाल जवाब किए। इस अवसर पर नर्सिंग कॉलेज प्रिंसिपल लोकेश शर्मा व नर्सिंग ट्यूटर योगेश शर्मा आदि उपस्थित थे। संचालन कुष्ठ रोग सुपरवाइजर चंद्रदेव आर्य ने किया।