8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमजीएच पर मरीजों का भार, पर्ची कटाने से चिकित्सक कक्ष तक लंबी कतार

कोरोना की तीसरी संभावित लहर के बीच टूट रही गाइडलाइनवायरल के कारण बढ़ रही मरीजों की संख्यापहले दिखाने के लिए आपस में उलझते रहे मरीज, हंगामा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 27 Aug 2021, 9:35 AM IST

एमजीएच पर मरीजों का भार, पर्ची कटाने से चिकित्सक कक्ष तक लंबी कतार

एमजीएच पर मरीजों का भार, पर्ची कटाने से चिकित्सक कक्ष तक लंबी कतार

भीलवाड़ा।
जिले के सबसे बडे़ एमजी अस्पताल में मरीजों की भीड़ न केवल कोरोना गाइडलाइन तोड़ रही बल्कि तीसरी लहर को भी न्योता दे रही है। गुरुवार को एमजीएच में मरीजों की लंबी कतारें देखी गई, जिनमें दो गज की दूरी के नियम की पालना नहीं हो रही थी। वहीं कुछ मरीज व परिजन तो मास्क भी नहीं लगाए हुए थे। चिकित्सक को पहले दिखाने के चक्कर में मरीज अस्पताल के गार्ड व अन्य मरीजों से उलझते भी देखे गए। मरीजों ने हंगामा भी किया।
असल में इन दिनों वायरल बुखार के कारण मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका भार एमजीएच पर पड़ा। गुरुवार को पंची काउंटर से लेकर चिकित्सक कक्षों तक मरीजों की लंबी कतार देखी गई। मेडिकल आउटडोर (कक्ष नंबर १६) के बाहर मरीज कतार में एक दूसरे से सटे खड़े थे। इनमें दो गज की दूरी भी नहीं थी। कुछ बिन मास्क भी थे। पहले अपनी बारी के लिए गार्ड से झगड़ रहे थे। एक महिला तो अपनी बारी के लिए गार्डों से धक्का-मुक्की पर उतारू हो गई। गार्ड गाइडलाइन की पालना कराने की कोशिश कर रहे थे। मरीजों को समझा रहे थे लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। मेडिकल आउटडोर में मरीजों का गार्डों के साथ बार-बार झगड़ा देख डॉक्टर भी बाहर आ गए। डॉक्टर ने मरीजों को समझाया। कुछ देर शांति रही लेकिन फिर वैसे ही हालात हो गए। मेडिकल आउटडोर में सुबह १० बजे बाद एक ही रूम में डॉक्टर बैठे थे। इस कारण भी १६ नम्बर कमरे के बाहर मरीजों की भीड़ ज्यादा थी।
स्ट्रेचर को भी रास्ता नहीं
मेडिकल आउटडोर में १६ नम्बर कमरे के बाहर मरीजों की भीड़ इस कदर थी कि अन्य मरीजों की स्ट्रेचर को भी रास्ता नहीं मिल रहा था। स्ट्रेचर को रास्ता दिलाने के लिए गार्ड कड़ी मशक्कत करते नजर आए।