8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मधुमक्खियों ने हमला बोला तो शव ही छोड़ भागे

श्मशान घाट पर रविवार दोपहर अंतिम संस्कार में शामिल लोगों पर मधुमक्खियां टूट पड़ी। अचानक हुए हमले से अफरातफरी मच गई और लोग अपने बचाव में शव को ही छोड़ कर भाग छूटे। मधुमक्खियों हमले में 61 लोग जख्मी हो गए। परिजनों ने बाद में पीपीई किट पहन कर शव का अंतिम संस्कार किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 5 Mar 2023, 10:35 PM IST

मधुमक्खियों ने हमला बोला तो शव ही छोड़ भागे

मधुमक्खियों ने हमला बोला तो शव ही छोड़ भागे

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर के मातोलाई निवासी मुकेश (35) पुत्र उदय लाल मीणा 4 मार्च को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसकी बाद में उपचार के दौरान शनिवार देर रात कोटा मेंमृत्यु हो गई। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को रविवार दोपहर कस्बे में नागदी बांध किनारे लाए। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे। अचानक मधुमक्खियों ने शव यात्रा में शामिल लोगों पर हमला कर दिया। भयभीत शव को छोड़कर अपनी जान बचाने की जुगत में लग गए।

बचाव में कुछ लोग अपने घरों की ओर दौड़ गए तो कुछ लोगों ने पास ही वाहनों में छुप कर अपनी जान बचाई। मधुमक्खियों के हमले की जानकारी प्रशासन को मिली। सूचना पर भाजपा विधायक गोपीचंद मीणा, उपखंड अधिकारी दामोदर खटाना, तहसीलदार इंद्रसिंह व थाना प्रभारी दुलीचंद गुर्जर मौके पर पहुंचे। हमले में जख्मी हुए घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए जहाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. नईम अख्तर ने बताया कि कुल 61 मरीज भर्ती किए गए। 40 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 21 मरीजों की स्थिति गंभीर होने से उन्हें भर्ती किया गया। हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

जहाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक के बाद एक जख्मी लोगों के पहुंचने से अफरातफरी का माहौल रहा। एकदम से भारी तादाद में मरीजों को देख कर एक बारगी चिकित्सकों व नर्सिग स्टाफ की सांसें फूल गई। लेकिन सभी ने मरीजों को तत्काल प्राथमिक उपचार देकर राहत पहुंचाई। घायलों में जहाजपुर पुलिस के एसआई दुर्गा लाल मीणा, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन गंगाराम मीणा भी शामिल है।