पुलिस सिधू के आदेशानुसार पुलिस निरीक्षक शिवराज गुर्जर को आरपीएल से थाना पुर, नंदलाल रिणवां को बनेड़ा से सुभाषनगर, मोहम्मद इमरान को हनुमाननगर से महिला थाना व कारोई थाना प्रभारी मूलचंद को भीमगंज थाना प्रभारी लगाया गया है। इसी प्रकार निरीक्षक हरीश सांखला को आसींद से हनुमाननगर, पुष्पा कसौटिया को सुभाषनगर से हमीरगढ़, सुरजीत को भीमगंज से मांडलगढ़, सतीश मीणा को गुलाबपुरा से आसींद, गजराज चौधरी को पुर से गुलाबपुरा तथा शिल्पा भादविया को महिला थाने से एसआईयूसीएडब्ल्यू यूनिट प्रभारी नियुक्त किया गया है।