8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दोस्त का कत्ल कर बीवी को भगा ले गया

चित्तौडग़ढ़ के सदर थाना क्षेत्र में हत्या के बाद आरोपी मृतका की पत्नी को भी धमका कर साथ भगा ले गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की मृतक से दोस्ती उदयपुर जेल में हुई थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Narendra Kumar Verma

•

Updated: 18 Jun 2023, 9:22 PM IST

दोस्त का कत्ल कर बीवी को भगा ले गया

दोस्त का कत्ल कर बीवी को भगा ले गया

चित्तौडग़ढ़ के सदर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को देर रात एक युवक ने अपने ही दोस्त की सरिया से निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी । हत्या के बाद आरोपी मृतका की पत्नी को भी धमका कर साथ भगा ले गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की मृतक से दोस्ती उदयपुर जेल में हुई थी।

सदर थाना प्रभारी हरेन्द्रसिंह सौदा ने बताया कि कच्ची बस्ती निम्बाहेड़ा निवासी और हाल यहां रेलवे स्टेशन मार्ग पर कच्ची झोंपड़ी बनाकर रह रहे विष्णु (36) पुत्र नानूराम रंगास्वामी शुक्रवार रात अपनी पत्नी व तीन बच्चों के साथ झोंपड़ी में था। इसी दौरान उसका दोस्त बांसवाड़ा निवासी रमेश पुत्र नारू भील झोपड़ी पर आ गया। सौदा ने बताया कि रमेश अपने दोस्त विष्णु की पत्नी मंजू का प्रेमी भी था।

यहां रमेश, मंजू को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इस बात को लेकर उसका विष्णु से विवाद हो गया। आपस में मारपीट के दौरान रमेश ने सरिए से हमला कर विष्णु की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह मंजू को अपने साथ ले गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार को शास्त्री नगर चौराहे से मंजू को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान हत्या के काम लिया गया सरिया व रक्त सने कपड़े बरामद करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया।


विष्णु की हत्या के बाद उसके तीन बच्चे शव के पास सोते हुए मिले थे। पुलिस ने पन्नी बीनने वाले करीब डेढ सौ लोगों से पूछताछ की, तब पता चला कि मृतक विष्णु के सत्रह साल का एक बेटा रंजीत भी है, जो किला रोड़ की तरफ पन्नियां बीनने का काम करता है। पुलिस किला रोड़ पहुंची और रंजीत को अपने साथ लाई, जिसने विष्णु की अपने पिता के रूप में शिनाख्त की थी।

पुलिस पड़ताल में सामने आया है कि मृतक विष्णु शंभूपुरा क्षेत्र में चोरी के किसी मामले में सजा होने के बाद उदयपुर जेल में बंद था। आरोपी रमेश भी नाबालिग के साथ बलात्कार के मामले में पहले से ही उदयपुर जेल में बंद था। वहां दोनों की दोस्ती हो गई। कुछ समय बाद विष्णु जेल से छूटने पर चित्तौडग़ढ़ आ गया। विष्णु और उसकी पत्नी पन्नियां बीनने का काम करते थे। इसके बाद रमेश भी जेल से छूट गया और चित्तौडग़ढ़ आ गया।

यहां उसे विष्णु मिल गया। विष्णु के यहां आने-जाने के दौरान मंजू से उसकी दोस्ती हो गई थी। विष्णु से आए दिन झगड़ा होने पर मंजू रमेश के साथ चली गई और दोनों कपासन क्षेत्र में रहने लगे। दस-पन्द्रह दिन पहले रमेश से भी उसका झगड़ा हुआ तो वह चित्तौडग़ढ़ में अपने पति के पास आ गई थी। रमेश भी हत्या के चार-पांच दिन पहले मंजू की तलाश में चित्तौडग़ढ़ आ गया और शुक्रवार रात उसने विष्णु की हत्या कर दी। मंजू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि पति की हत्या के बाद आरोपी रमेश उसे धमकाकर अपने साथ ले गया था।