भीलवाड़ा के प्रमुख औद्योगिक संगठन मेवाड़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर किशनगढ़ हवाई अड्डे से विभिन्न हवाई सेवाएं चालू रखने का आग्रह किया है।महासचिव आरके जैन ने बताया कि पूर्व में वसुन्धरा राजे सरकार के समय मेवाड़ चेम्बर ने राज्य सरकार से हमीरगढ़ हवाई पट्टी को एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने का अनुरोध किया था। उस समय राज्य सरकार ने किशनगढ़ को जयपुर के सहयोग एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने एवं यहां से सभी हवाई सेवाएं उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था। लगभग 300 करोड़ की लागत से विकसित किशनगढ़ एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एवं बाद में मुंबई, सूरत, इन्दौर, अहमदाबाद, हैदराबाद के लिए नियमित हवाई सेवाएं प्रारम्भ की गई थी। किशनगढ़ के मार्बल व्यापार व भीलवाडा के टेक्सटाइल उद्यमियों के लिए किशनगढ़ से दिल्ली, मुम्बई, इन्दौर, सूरत अत्यंत उपयोगी साबित हुई।