6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गिरोह के निशाने पर थे देश के कई मंदिरए हत्थे चढऩे से टल गई बड़ी वारदातें

जिले का प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर में ग्यारह दिन पूर्व 25 लाख की चोरी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों ने माल अहमदाबाद के सर्राफ ा व्यापारी को बेचा था। व्यापारी की तलाश में फूलियाकलां थाने से एक टीम शनिवार को अहमदाबाद जाएगी।

2 min read
Google source verification
Many temples in the country were on target of gangs, big incidents pos

Many temples in the country were on target of gangs, big incidents pos

भीलवाड़ा. जिले का प्रमुख शक्तिपीठ धनोप माता मंदिर में ग्यारह दिन पूर्व 25 लाख की चोरी के मामले में पकड़े गए तीन आरोपियों ने माल अहमदाबाद के सर्राफ ा व्यापारी को बेचा था। व्यापारी की तलाश में फूलियाकलां थाने से एक टीम शनिवार को अहमदाबाद जाएगी। व्यापारी की तलाश में वहां दबिश दी जाएगी। उधरए पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले थे। लेकिन भीलवाड़ा पुलिस के हत्थे चढऩे से उनके मंसूबे पूरे नहीं हो पाए।
शाहपुरा एएसपी विमलसिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में गिरफ्तार सिरोही जिले के पिण्डवाडा थाना क्षेत्र के मालप निवासी मोतीराम गरासियाए लालाराम गरासिया तथा अशोक कुमार गरासिया को शुक्रवार को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को 23 दिसम्बर तक रिमाण्ड पर भेज दिया। आरोपियों के मोबाइल को पुलिस ने खंगाला तो देश के कई मंदिरों का नक्शाए उनकी गूगल लोकेशनए फुटेज सम्बंधी कई जानकारियां मिली है। इन मंदिरों की रैकी भी कर चुके है। यहां वारदात करने की तैयारी में थे। लेकिन एनवक्त पर भीलवाड़ा पुलिस के हत्थे चढ़ गए। ऐसे में वारदात नहीं कर पाए। चोरी का माल खरीदने वाले व्यापारी सुरेश सोनी की तलाश की जा रही है। आरोपियों ने राजस्थान के अलावा गुजरात और महाराष्ट्र में कई मंदिरों में चोरी की वारदात करना कबूल किया। सम्बंधित राज्यों की थाना पुलिस को आरोपियों के बारे में बताया दिया गया है। वहां से भी पुलिस टीम पूछताछ के लिए फूलियाकलां थाने आएगी। उधरए सुरेश सोनी की गैंग के सरगना अशोक गरासिया से बातचीत होती थी। उसने ने देश के प्रमुख मंदिरों की लोकेशन अशोक को मोबाइल पर डाल रखी थी। ऐसे में सुरेश के हाथ आने के बाद मामले से जुड़े और कई राज खुल सकते है।

इन मंदिरों को बनाना था निशाना
आरोपियों के मोबाइल को खंगालने पर सामने आया कि महाराष्ट्र के कुलूबाई देवी मंदिर कोलाहारए बालाजी मंदिर डेडगांवए गोदेश्वरी माता मंदिर गोडेगांव तथा काल भैरव नाथ मंदिर अगडग़ा में चोरी की वारदात करना था।

यह था मामला
6 दिसम्बर की रात को जिले के शाहपुरा क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्तिपीठ धनोप मातेश्वरी मंदिर से कुछ लोग 40 किलो चांदी से बनी प्रतिमा के जेवर चुरा ले गए थे। इनमें चांदी के छत्रए पाट व मुकुट थे। इस मामले का गुरुवार को भीलवाड़ा पुलिस ने खुलासा कर तीन जनों को गिरफ्तार किया था।