
Mate removed, workers demonstrate in bhilwara
भीलवाड़ा।
सुवाणा पंचायत समिति में बुधवार को पातलियास के मनरेगा श्रमिकों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने राजनीतिक दबाव में एक मेट को हटाकर दूसरा लगा दिया। हटाए मेट के पक्ष में प्रदर्शन कर रहे श्रमिकों ने दो गज की दूरी का नियम तोड़ा।
सुवाणा के विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा का कहना है कि हर पखवाड़े मेट बदले जाते हैं। मेट रतनलाल जाट के खिलाफ सम्पर्क पॉर्टल पर शिकायत मिली थी। इसके कारण हटाया है। एक अन्य व्यक्ति को भी हटाया है। ग्रामीणों के सोशल डिस्टेंसिंग की पालना न करने पर उनके खिलाफ मामला दर्ज कराएंगे। श्रमिक मैना देवी ने कहा कि गांव में दो साल से रतनलाल जाट मेट है। उनका व्यवहार अच्छा है, लेकिन दो दिन पहले हटा दिया। रतनलाल जाट का कहना है कि सचिव और गांव के अन्य लोगों ने राजनीति के चलते उसे हटवाया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भी रोष व्याप्त है कि इन्हें काम भी नहीं मिल रहा है।
Updated on:
25 Jun 2020 09:38 am
Published on:
25 Jun 2020 09:38 am
