21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने की आईएमए कार्यों की सराहना

आईएमए हॉल का उद्घाटन

less than 1 minute read
Google source verification
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने की आईएमए कार्यों की सराहना

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य ने की आईएमए कार्यों की सराहना

भीलवाड़ा।
आईएमए की ओर से एमजीएच स्थित आईएमए सभागार में प्रथम तल पर सभागार का निर्माण किया गया। उद्घाटन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने गुरुवार को किया। सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान व एमजीएच अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ उपस्थित रहे। आईएमए सचिव डॉ. महेश गर्ग ने संगठन की 2 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। प्राचार्य डॉ. शलभ शर्मा ने सदस्यों को बधाई दी। कार्यों की सराहना की। उन्होंने आईएमए हॉल के बाकी काम पूरे करने के लिए एक लाख रुपए की घोषणा की।
आईएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा ने 55 लाख रुपए से बने सभागार को चिकित्सकों को समर्पित किया। इसमें डॉ. विनीत नाहर की स्मृति में बनी लाइब्रेरी का उद्घाटन डॉ. कमला नाहर ने किया। दुष्यन्त शर्मा ने आईएमए हॉल के लिए एक लाख से अधिक सहयोग देने वाले 12 तथा 51 हजार से अधिक राशि देने वाले 6 चिकित्सकों का सम्मान किया।
सर्कल का नाम रखा
डॉ. दुष्यंत शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. नरेश पोरवाल, सचिव डॉ. महेश गर्ग, डॉ. केके भंडारी, डॉ.जीके मिश्रा, डॉ. कैलाश काबरा, डॉ. हरीश मारू आदि ने लव गार्डन के पास आईएमए सर्कल का उद्घाटन किया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग