7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिकित्सा विभाग ने निकाली जागरूगता रैली

भीलवाडा जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में निरोगी राजस्थान के तहत चलाए जा रहे हैल्दी लीवर कैम्पेन के तहत जागरूकता रैली मुखर्जी उद्यान से निकाली गई।

less than 1 minute read
Google source verification
चिकित्सा विभाग ने निकाली जागरूगता रैली

चिकित्सा विभाग ने निकाली जागरूगता रैली

भीलवाडा जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में निरोगी राजस्थान के तहत चलाए जा रहे हैल्दी लीवर कैम्पेन के तहत जागरूकता रैली मुखर्जी उद्यान से निकाली गई। रैली को सहाडा विधायक गायत्री देवी, जिला कलेक्टर आशीष मोदी ने हरी झण्ड़ी दिखाकर रवाना किया।

रैली के माध्यम से लोगों को जागरूक करने और परिवार कल्याण के तहत नई और योग्य दंपत्तियों में सीमित परिवार व बच्चों में अंतराल रखने के प्रति जनजागृति पैदा करने के लिए यह रैली निकाली गई। रैली में जनसंख्या स्थरीकरण विषय को लेकर नर्सिंग छात्रा-छात्राओं अपने हाथों में तख्तिया लेकर चल रही थी। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान, एसीएमएचओ डॉ. सीपी गोस्वामी, आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा, महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरूण गौड, एपिडिमेयोलॉजिस्ट डॉ. सुरेश चौधरी, क्षय रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप कटारिया, डॉ. अशोक खटवानी, ओएस श्यामसुन्दर शर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ आदि मौजूद थे। रैली को शहर के प्रमुख स्थानों से निकालकर महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर ले जाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि रैली में नर्सिंग स्टाफ, कर्मचारी, डॉक्टर, समेत सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि हैल्दी लीवर कैम्पेन हेपेटाइटिस रोग को नियंत्रित करने के लिए चलाया जा रहा है। डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि अभियान के तहत 28 जुलाई तक विभिन्न विभागों की सहभागिता से पेयजल स्त्रोंतों का शुद्दीकरण व क्लोरीनेशन कर स्वच्छ पानी पीने पर जोर दिया जा रहा है। पानी की टंकियों की साफ-सफाई करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।