19 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

world AIDS Day रंगोली व कैंडल लाइट से दिया संदेश

विश्व एड्स दिवस
less than 1 minute read
Google source verification
world AIDS Day रंगोली व कैंडल लाइट से दिया संदेश

world AIDS Day रंगोली व कैंडल लाइट से दिया संदेश

भीलवाड़ा।
विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रंगोली व कैंडल लाईट के माध्यम से एचआईवी संक्रमण से मरने वालों लोंगों को श्रंद्धाजलि एवं आमजन में जागरूकता का संदेश दिया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में कार्यरत जिला एड्स नियत्रण इकाई के माध्यम से जिले में एचआईवी जागरूकता के कार्यक्रम किए जा रहे हैं। प्रवासी व्यक्तियो ंकी संख्या अधिक होने से यहां एचआईवी का प्रसार है जिसे जागरूकता के माध्यम से नियंत्रित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित होने पर डरने की जरूरत नही है। नियमित दवा व उपचार के माध्यम से जीवन यापन किया जा सकता है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष व न्यायधीश महेन्द्र दुबे ने बचाव ही उपाय है पर जोर दिया। एड्स एआरटी नोडल अधिकारी डॉ. अन्जु कोचर ने बताया कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति को जीवन में समय-समय पर जांच व नियमित दवा का सेवन आवश्यक है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरलाल मीणा ने बताया कि महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए समुदाय द्वारा समुदाय की भागीदारी अत्यन्त महत्वपूर्ण है।

एपीडमोलाजिस्ट चन्द्रदेव आर्य ने भ्रातियों की चर्चा की और कहा कि हाथ मिलाना, साथ खाना, पास बैठना, मच्छर काटने आदि से एचआईवी नहीं फै लता। विश्व एड्स दिवस के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। बड़ला चौराहे पर जागरूकता कार्यक्रम में आईईसी वितरण, नितिन स्पिनर्स में संवाद कार्यक्रम, महात्मा गांधी हॉस्पिटल में आईईसी वितरण व स्टॉल के माध्यम से जानकारी दी गई।

एड्स जागरूकता के लिए निकाली रैली
एस टेक कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग के छात्रों ने एचआइवी एड्स जागरूकता के लिए रैली निकाली। डॉ. अनुराग शर्मा ने कॉलेज से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कॉलेज भवन में बीमारी की जागरूकता को लेकर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था निदेशक मानकुंवर तोतला, कॉलेज प्राचार्य मोहम्मद अशफाक नीलगर उपस्थित थे।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग