
शाहपुरा।
कस्बे से बुधवार रात से लापता महिला का शव गुरुवार को कुई में मिला। पुलिस ने शव निकलवा कर पोस्टमार्टम कराया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी।
परिजनों के अनुसार वार्ड 13 की लालीदेवी तेली (48) रात 11 बजे तक घर पर थी। रात में बिना बताए घर से निकल गई। सुबह परिजन और लोग गलियों और बाजार में तलाशते रहे। परिजनों ने तालाब, बावड़ी और कुओं में भी तलाशा। दिलखुशाल बाग में मंदिर के निकट कुएं के बाहर महिला की चप्पल मिली। कुएं में बलाई डाली गई, तो लाली की साड़ी उलझने से शव अंदर होने की पुष्टि हु़ई। लोगों ने शव भी निकाल लिया। सहायक उपनिरीक्षक बन्नालाल वहां पहुंचे। मृतका के चार संतान हैं।