7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: 27 जिलों को किया कवर, अब इन 6 जिलों में 30 जून को पहुंचेगा मानसून

Monsoon Update: राजधानी में मंगलवार को छितराई बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के आस-पास शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज बरसात हुई। कुछ ही देर में 3 मिलीमीटर पानी बरसा। दिन में बादल छाए रहे

2 min read
Google source verification
HEAVY RAIN

monsoon Update: राजधानी में मंगलवार को छितराई बारिश हुई। दोपहर 12 बजे के आस-पास शहर के ज्यादातर इलाकों में तेज बरसात हुई। कुछ ही देर में 3 मिलीमीटर पानी बरसा। दिन में बादल छाए रहे। बीच-बीच में धूप भी निकली जिसके कारण उमस का जोर बढ़ गया। लोग पसीने से तरबतर रहे। धूप निकलने से अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी हुई। शहर में अधिकतम तापमान में 32.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया। मानसून आने के बाद भी अभी तक शहर को तेज बरसात का इंतजार है। वहीं भीलवाड़ा जिले में देर रात से बारिश का दौर जारी रहा। कोठारी बांध में पानी की आवक तेज हो गई। बांध की कुल भराव क्षमता 17 फीट है और अभी तक 3.10 मीटर पानी आ चुका है।

यह भी पढ़ें : अगले 96 घंटे के अंदर भारी बारिश का Alert जारी, मौसम विभाग की चेतावनी घरों से बाहर न निकलें


27 जिलों में पहुंचा मानसून
प्रदेश में मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंगलवार को जोधपुर, जालोर, सिरोही, बाड़मेर सहित कई जिलों में मानसून ने झमाझम बारिश के साथ दस्तक दी। इसी के साथ मानसून ने 27 जिलों को कवर कर लिया है, अब केवल 6 जिले (बीकानेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, चूरू) बचे हैं, जहां मानसून की एंट्री होनी है।

झुंझुनूं, सीकर व जयपुर का भी कुछ हिस्सा शेष रहा है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार इन 6 जिलों में भी 30 जून से पहले मानसून प्रवेश कर जाएगा। चार-पांच दिन अधिकांश भागों में बारिश होगी। 29-30 को ज्यादातर जिलों में बारिश होगी। कुछ स्थान पर भारी बारिश के आसार हैं। मंगलवार को कहीं कम तो कहीं तेज बरसात हुई। जैसलमेर में 31.4 मिमी,, बालोतरा में 39 मिमी. व बाड़मेर शहर में 11.8 मिलीमीटर बरसात हुई। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में 14, जयपुर में 3, उदयपुर में 2.2 व जालोर में 1.5 मिमी बरसात दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी , 11 जिलों में Yellow और 13 जिलों में Orange Alert , तीन दिन तक बढ़ सकती है परेशानी