7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महादेव कॉटन मिल प्रकरण में स्थगन 6 तक बढ़ाया

उपखण्ड न्यायालय ने महादेव कॉटन मिल प्रकरण में स्थगन आदेश 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
महादेव कॉटन मिल प्रकरण में स्थगन 6 तक बढ़ाया

महादेव कॉटन मिल प्रकरण में स्थगन 6 तक बढ़ाया

उपखण्ड न्यायालय ने महादेव कॉटन मिल प्रकरण में स्थगन आदेश 6 जुलाई तक बढ़ा दिया है। इस आदेश में वाद ग्रस्त आराजियात में से औद्योगिक, आवासीय, व्यवसायिक सम्परिवर्तन शुद्धा भूमि को छोड़कर शेष भूमि के संबन्ध में अन्तरिम अस्थाई निषेधाज्ञा बढ़ाई है। इस प्रकरण में संशोधित टाइटल एवं विपक्षी को अपना जवाब अगली सुनवाई पर पेश करने को कहा।

इस मामले में पावर ऑफ अटार्नी होल्डर प्रवीण कुमार जैन ने उपखण्ड न्यायालय के समक्ष अधिवक्ता गोपाल कृष्ण बीलवाल के माध्यम से नगर परिषद के विरुद्ध वाद प्रस्तुत किया था। इसमें महादेव कॉटन मिल से जुड़ी 156 बीघा 6 बीस्वा जमीन नगर परिषद के विरुद्ध स्थगन आदेश जारी है। इसमें केसरिया हाइट्स, सुजुकी एन्क्लेव टेक्सटाइल, फैशन सूटिंग्स प्रा. लि. के द्वारा न्यायालय में पक्षकार संयोजित के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद स्थगन आदेश दे रखा है। यह जमीन नगर परिषद के नाम दर्ज है। इस प्रकरण को लेकर प्रवीण कुमार जैन का कहना है कि जमीन नगर परिषद के नाम पर दर्ज है।

प्रतिभाओं का होगा सम्मान, वेबसाइट होगी लॉन्च
भीलवाड़ा. जिला परिषद के अध्यक्ष भैरुलाल जोशी ने बताया है कि रविवार को भीलवाड़ा जिला पारीक परिषद के तत्वावधान में पारीक युवा परिषद रक्तदान शिविर लगाएगी। पारीक परिषद की कार्यकारिणी की भी बैठक होगी। ज्ञान कौशल विकास समितिप्रतिभा खोज के परिणाम घोषित करेगी। प्रथम 10 जूनियर तथा सीनियर को नगद पुरस्कार दिया जाएगा। पारीक परिषद की वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। पारीक परिषद, युवा परिषद एवं अन्य प्रकोष्ठ की बैठक पारीक भवन आरसी व्यास कॉलोनी में की गई। इसमें परिषद के महामंत्री सुनील जोशी, युवा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पोलिया, महामंत्री ब्रजेश पारीक, पार्षद गणपत पारीक, राजेंद्र पारीक, नरेश पारीक, योगेश पारीक आदि उपस्थित थे।