8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शहर में 196 से अधिक अवैध निर्माण

आवासीय में व्यावसायिक निर्माण करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाईशिकायतों के बाद भी नगर परिषद प्रशासन नहीं कर रहा कार्रवाईस्वायत्त शासन विभाग ने जारी किए अतिक्रमण हटाने के आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 28 Jul 2021, 7:23 PM IST

शहर में 196 से अधिक अवैध निर्माण

शहर में 196 से अधिक अवैध निर्माण

भीलवाड़ा।
पिछले लम्बे समय से नगर परिषद व नगर विकास न्यास के अधिकारियों की लापरवाही के चलते शहर में फिर से अवैध निर्माण होने लगे है। यहां तक की जिन कॉम्पलेक्स मालिक ने पहले १० फीट जगह सड़क के लिए परिषद को दी थी, उसी सड़क पर पुन: निर्माण कर लिया गया। शहर में अवैध निर्माण की बाढ़ आई हुई है। नगर परिषद क्षेत्र में लगभग १९६ से अधिक अवैध निर्माण के मामले सामने आए है। जिन्हें परिषद ने नोटिस भी जारी कर रखे है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इनके खिलाफ स्वायत्त शासन विभाग ने कार्रवाई के लिए आदेश भी जारी कर रखा है।
स्वायत्तशासन विभाग ने कहा कि स्थानीय निकाय क्षेत्र में बड़े स्तर पर आवासीय कॉलोनियों में व्यावसायिक निर्माण होने के साथ शून्य सेटबेक में अवैध निर्माण तथा सड़कों पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण व निर्माण किए जा रहे है। इससे आम लोगों को गम्भीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अवैध निर्माण से सुनियोजित विकास में अवरोध उत्पन्न होता है एवं सरकार की ओर से जारी भवन विनियम औचित्यहीन हो गए है। स्थानीय निकाय की अकर्मण्यता से शहर में अतिक्रमणों से आम नागरिक आहत है। नगर परिषद की उदासीनता, कार्यरत कर्मियों व अधिकारियों के कर्तव्यों के पालन में कोताही बरतने से राजस्व हानि का आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विभाग ने नगर परिषद अधिकारियों व कर्मचारियों निर्देश दिए है कि वे अपने क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण, अतिक्रमणों को गंभीरता से लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई करें। क्षेत्र में कोई भी किसी प्रकार का बिना स्वीकृति निर्माण कार्य नहीं होने दें। अवैध निर्माण पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाया जाए। बिना स्वीकृति किए जा रहे अवैध निर्माणों को तुरन्त प्रभाव से रोका जाकर कार्रवाई करें। फिर भी कोई लापरवाही करते है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
सिन्धुनगर में आवासीय में व्यावसायिक निर्माण
शहर में परिषद के सामने तथा सिन्धुनगर आवासीय क्षेत्र में व्यावसायिक निर्माण कर लिया गया है। इनमें से कई कॉम्पलेक्स मालिकों को नोटिस भी जारी किए गए है, लेकिन ले देकर मामला फाइलों में दबा दिया गया है। सिन्धुनगर में तो कई कॉम्लेक्स मालिकों ने सड़क के लिए १०-१० फीट जगह तक दी थी। लेकिन अब उन्होंने सड़क के लिए छोड़ी गई जगह पर भी निर्माण कर लिया गया है। वहीं पार्किग स्थल भी गायब है।