14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भीलवाड़ा की पायल डोसी को मिसेज ब्यूटीफुल आईज क्राउन

वस्त्रनगरी की बेटी एवं बहू पायल डोसी बंसल को मिसेज इंडिया अर्थ-2018 में मिसेज इंडिया अर्थ के सब टाइटल मिसेज ब्यूटीफुल आईज क्राउन से सम्मानित किया गया।

2 min read
Google source verification
Mrs. Beautiful Eyes Crown to Bhilwara's Payal

Mrs. Beautiful Eyes Crown to Bhilwara's Payal

भीलवाड़ा।

वस्त्रनगरी की बेटी एवं बहू पायल डोसी बंसल को मिसेज इंडिया अर्थ-2018 में मिसेज इंडिया अर्थ के सब टाइटल मिसेज ब्यूटीफुल आईज क्राउन से सम्मानित किया गया। यह सौंन्दर्य प्रतियोगिता दिल्ली में हुई।

प्रतियोगिता में आईक्यू, प्रश्नोत्तरी डांस आदि कई राउंड हुए। पायल छात्र जीवन में बॉक्सिंग चैंपियन रह चुकी हैं। वर्तमान में कंसल्टिंग एंड ऑडिटिंग फर्म बैंगलूरु में कार्यरत हैं। वे शहर के भारत डोसी की बेटी व एमएलवी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. उमेश बंसल की पुत्रवधू हैं।

डेयरी कल से उपलब्ध कराएगी गाय का दूध

भीलवाड़ा. गाय का दूध उपलब्ध कराने के लिए भीलवाड़ा डेयरी ने योजना बनाई है। प्रबंध संचालक एलके जैन ने बताया कि 12 सितंबर से गाय का दूध पांच सौ एमएल के पैक में मिलेगा। सभी बूथ पर 40 रुपए प्रति लीटर में यह दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। पहले दिन चार हजार लीटर दूध मार्केट में उतारा जाएगा। शीघ्र ही गाय का घी एक लीटर पैक में उपलब्ध कराया जाएगा। अभी बीकानेर डेयरी से गाय का घी मंगवाया जा रहा है।

श्रद्धा भाव के बिना मंत्र फ लदायी नही हो सकता

शांतिभवन भोपालगंज में श्रमण संघीय महामंत्री सौभाग्य मुनि 'कुमुदÓ ने कहा कि महामंत्र जैन धर्म का प्राण है। जैन संस्कृति मे महामंत्र का अद्भुत प्रभाव है। जीवन की समस्त शुभ कामनाओं का पूरक है, जीवन मे कोई मंत्र श्रद्धा भाव के बिना फ लदायी नहीं हो सकता। पर्युषण में श्रद्धा प्रधान मंत्र का नियमित जाप स्मरण कर निर्वाण प्राप्त कर सकते हैं। मुनि कुमद ने कहा कि नवाकर महामंत्र में आध्यात्मिक के साथ भौतिक लाभ उपलब्धि या चमत्कार भी है। संघ मंत्री नवरतनमल संचेती ने बताया कि आठ वर्ष के भव्य कोठरी ने अपने गुल्लक में से 2100 रुपए जीवदया में दिए। श्री शांति जैन महिला मण्डल की आगम प्रतियोगिता हुई। महिला मंत्री सरिता पोखरना ने बताया कि जैन आगम सजावट को प्राथमिकता से सजाया गया।

महावीर की अध्यात्म यात्रा का मर्म

प्रज्ञा भारती महावीर कॉलोनी स्थित प्रज्ञा भारती में मुनि सुखलाल ने महावीर की अध्यात्म यात्रा का मर्म बताया। मुनि मोहजीत कुमार ने तीर्थंकर जीवन दर्शन बताया। बाल मुनि जयेश कुमार ने बताया कि वाणी संयम से जीव निर्विचार को प्राप्त होकर साधना सिद्धि के प्रथम सौंपान की और कदम बढाता है। मुनि भव्य कुमार ने आगम वाणी आधारित प्रवचन का महत्त्व बताया।

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग