8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीलवाड़ा मर्डर: प्रेमी के साथ भागना चाहती मोहनी, दबाव बनाने पर प्रेमी ने कर दी हत्या

मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनीदेवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का खुलासा किया। मृतका का प्रेमी ही कातिल निकला। मोहनी के पति व परिवार को अवैध सम्बंधों के बारे में पता चलने से वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Akash Mathur

•

Updated: 18 Jun 2023, 12:56 PM IST

भीलवाड़ा मर्डर: प्रेमी के साथ भागना चाहती मोहनी, दबाव बनाने पर प्रेमी ने कर दी हत्या

भीलवाड़ा मर्डर: प्रेमी के साथ भागना चाहती मोहनी, दबाव बनाने पर प्रेमी ने कर दी हत्या

मांडल थाना पुलिस ने किशनपुरा में बारह दिन पूर्व मोहनीदेवी गाडरी की पत्थर से कुचलकर हत्या मामले का खुलासा किया। मृतका का प्रेमी ही कातिल निकला। मोहनी के पति व परिवार को अवैध सम्बंधों के बारे में पता चलने से वह प्रेमी पर शादी का दबाव बना रही थी। इसके चलते आरोपी ने विवाहिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।

पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका के प्रेमी भगवानपुरा निवासी सुनील टेलर को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि सुनील के मोहनी के साथ लम्बे समय से अवैध सम्बंध थे। इसका मोहनी के पति व परिजनों को पता लग गया था। इस बात को लेकर मोहनी के परिवार में कलेश चल रहा था। इसके बावजूद मोहनी आरोपी पर लगातार बात करने का दबाव बना रही थी। आरोपी के साथ भागना चाहती थी, लेकिन सुनील भी विवाहित था। वह भगाकर ले जाना नहीं चाहता था। मोहनी के दबाव बनाने से परेशान हो गया और मोहनी को ठिकाने लगाने की साजिश रची। 5 जून को मोहनी को मोबाइल करके मिलने जंगल में बुलाया। वहां मोहनी बकरियां चराने के बहाने जंगल में पहुंच गई। वहां मोहनी की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी। आरोपी उसके गहने व मोबाइल लेकर फरार हो गया। पुलिस को गच्चा देने के लिए मामला लूट का लग इसलिए गहने ले गया सकें। पुलिस के अनुसार 5 जून को बकरियां चराने गई किशनपुरा की मोहनी का कबराडिया मार्ग पर शव मिला था। पुलिस ने पति कालू गाडरी की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था।