फूलियाकलां थाना पुलिस ने सरदारपुरा में नंदूदेवी कीर की गला रेतकर हत्या के मामले का 36 घंटे में खुलासा कर दिया। हत्या के आरोप में गुरुवार को युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी मृतका के गांव का ही युवक निकला। उसने कर्ज चुकाने के लिए लूट की नीयत से वारदात को अंजाम दिया। थानाप्रभारी दलपतसिंह ने बताया कि सरदारपुरा (डोहरिया) निवास नंदूदेवी (68) रोजाना की तरह 20 फरवरी की सुबह खेत गई थी। शाम तक खेत पर देखा गया। रात तक घर नहीं लौटने पर बेटा व पुत्रवधू के साथ ग्रामीणों ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लगा। इस बीच 21 फरवरी की सुबह ग्रामीणों ने नहर के पास खून के धब्बे देखे। निकट लकडि़यां पड़ी मिली।