5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसके साथ लिए सात फेरे उसी का गला रेत कर की हत्या, बचाने आई मृतका की बहन भी घायल

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद से गुस्साए युवक ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Tej Narayan Sharma

•

Updated: 17 Nov 2017, 10:30 PM IST

Bhilwara, bhilwara news, Murder of wife in bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara news in hindi, Bhilwara latest hindi news

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद से गुस्साए युवक ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी

भीलवाड़ा।

प्रतापनगर थाना क्षेत्र के गायत्रीनगर में शुक्रवार शाम घरेलू विवाद से गुस्साए युवक ने पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। बचाव में मृतका की बहन दौड़ी तो युवक ने उस पर भी हमला कर दिया। इसमें वह भी घायल हो गई। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे युवक को लोगों ने दबोच लिया। हत्या से गायत्रीनगर में सनसनी फैल गई और मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई।

READ: ट्रक चालक को लगी झपकी, दुकान में जा घुसा ट्रक

पुलिस के अनुसार, गाजूणा निवासी किशनलाल (35) पुत्र कन्हैयालाल मेघवंशी का आठ माह से पत्नी चंदा (30) के साथ घरेलू विवाद था। चंदा ने किशन के खिलाफ थाने में प्रकरण भी दर्ज करा रखा था। इसी विवाद के चलते चंदा बच्चों को साथ यहां गायत्रीनगर में बड़ी बहन मंजू (50) पत्नी अर्जुन मेघवंशी के पास रह रही थी। शुक्रवार देर शाम किशन ***** के घर आया और पत्नी के साथ झगडऩे लगा। उसने आवेश में आकर चाकू से चंदा के गले पर वार कर दिया। चंदा की चीख सुनकर बहन मंजू बचाव के लिए दौड़ी तो उस पर भी किशन ने चाकू से हमला कर दिया। इस बीच चीख पुकार मचने से वहां भीड़ हो गई।

READ: सवारी उतार रही मिनी बस को ट्रेवल्स बस ने मारी टक्कर, 16 घायल

भीड़ ने वारदात के बाद भागने का प्रयास करते किशन को पकड़ लिया। दोनों घायलों को बाद में महात्मा गांधी चिकित्सालय में लाया गया। यहां चिकित्सकों ने चंदा को मृत घोषित कर दिया। वही मंजू को भर्ती किया गया। इसी बीच सूचना पर थाना प्रभारी नवनीत व्यास मय टीम पहुंचे। चंदा का शव चीरघर में रखवाया गया। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा। व्यास ने बताया कि मृतका के गले पर चाकू से गहरा घाव हो गया, संभवत: अत्याधिक रक्तस्राव एवं गहरे घाव से उसकी मौत हो गई। आरोपित के खिलाफ हत्या व कातिलाना हमले का मामला दर्ज कर लिया है। बाइट-नवनीत व्‍यास, थाना प्रभारी, प्रतापनगर

बड़ी खबरें

View All

भीलवाड़ा

राजस्थान न्यूज़