
नूपुर के बयान पर मुस्लिम समाज का प्रदर्शन
Muslim society demonstration in bhilwara भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा व नवीन जिन्दल की टिप्पणी के खिलाफ भीलवाड़ा जिले भरे में आम मुस्लिम समाज का विरोध प्रदर्शन एवं धरना जारी है। इसी के तहत शुक्रवार को जुम्मे की नमाज के बाद आम मुस्लिम समाज ने भीलवाड़ा शहर के सूचना केन्द्र पर चौराहा पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यहां प्रदर्शन के दौरान दोनों पदाधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की गई ।
यहां शहर काजी मुफ्ती अशरफ जिलानी अज़हरी व मौलाना हफीजुर्रहमान के सानिध्य में सभा हुई। यहां जिलानी अजहरी ने कहा कि यह हिन्दुस्तान हमारा है। हम हमारे देश के प्रति समर्पित हैं। नौजवानों को चाहिए किसी भी तरह सिर्फ जज्बात से काम न लें बल्कि कानून के दायरे में रहकर नूपुर और नवीन की गिरफ्तारी की मांग करें।
जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
मौलाना हफीजुर्रहमान रिजवी ने कहा कि यदि नूपुर व नवीन को गिरफ्तार नहीं किया तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे। विरोध प्रदर्शन के आखिर में काजी शहर व मौलाना रिजवी ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा ओर कार्रवाई की मांग की। Muslim society demonstration in bhilwara
प्रमुख चौराहों पर बैरिकेड्स
मुस्लिम समाज के विरोध प्रदर्शन को देखते पुलिस प्रशासन ने सूचना केन्द्र चौराहा क्षेत्र में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए सभी रास्तों पर बल्लियां व बैरिकेड्स लगाए। सूचना केन्द्र चौराहा क्षेत्र में करीब तीन घंटे सिर्फ राहगीरों व प्रदर्शन में शामिल लोगों की ही आवाजाही रही। यहां एएसपी ज्येष्ठा मैत्रीय व रघुवीर शर्मा, डिप्टी नरेन्द्र दायमा, एसडीएम महिपाल सिंह, ओमप्रभा व पूजा सक्सेना तथा जिले के विभिन्न पुलिस थाना प्रभारी मौजूद थे।
सख्त सजा की मांग
इधर, तंजीम मुस्लेमीन सेवा सोसायटी के अध्यक्ष शाहबुद्दीन शेख ने बताया कि धरने से सभी मेम्बरों ने नुपूर शर्मा व नवीन जिन्दल को गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में संरक्षक हाजी मुश्ताक अहमद शेख, मुबारक हुसैन मुलतानी, मो उमर शाह, जाकिर हुसैन शेख, गुलाम मोहम्मद आदि मौजूद थे।
Published on:
11 Jun 2022 02:04 pm
