
नाला चौड़ा हुआ न पाइप हटा
भीलवाड़ा।
विजयसिंह पथिक नगर के मकानों में दो फिट पानी भरने तथा लोगों को परेशानी होने के बाद भी प्रशासन जागा नहीं है। नगर विकास न्यास को संभवतया बड़े हादसे का इंतजार है। उसके बाद ही लोगों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा जबकि न्यास व नगर परिषद अधिकारियों ने २ अगस्त को करीब तीन घंटे सांगानेरी गेट से लेकर नारायणीदेवी सर्किल व लव गार्डन के सामने तक का दौरा किया। इस समय न्यास के अधिकारियों ने लोगों को आश्वासन दिया था कि उनकी समस्या का समाधान एक-दो दिन में कर दिया जाएगा लेकिन २७ दिन बाद भी हालत वैसे है। अब मौसम विभाग की चेतावनी के बाद क्षेत्र के लोग चिन्तित हैं।
क्षेत्र के कैलाश नराणीवाल ने बताया कि एक अगस्त को तेज बारिश से क्षेत्र में २ फीट पानी भर गया था। मुख्य कारण नारायणी देवी सर्किल के पास बने तीन नाले के संगम को छोटा कर दिया तथा एक नाले पर सीमेन्ट के पाइप डालकर बन्द कर दिया था। हालांकि लोगों ने सीमेन्ट के पाइप को खोल दिया था लेकिन नाले के चौड़ा नहीं करने से आज भी हालात वैसे ही है। नाले में अब भी टूटा पाइप पड़ा है।
नराणीवाल का कहना है कि सांगानेर पेट्रोल पम्प के पास नाले की चौड़ाई ५० फीट है। एक किलोमीटर दूर कंचन विहार मोती बावजी के सामने चौड़ाई १५ फीट रह गई। मोती बावजी के सामने सांगानेर रोड से आने वाले नाले को ९० डिग्री घुमा देने से पानी आगे नहीं बढ़ पाया। न्यास अधिकारी शहर की बस्तियों में पानी भरने की समस्या स्वीकार करते हैं। मानने हैं कि नाला आगे जाकर और चौड़ा होता है, न की संकरा। पथिक नगर के कई नालों को न्यास ने राजनीतिक हस्तक्षेप के चलते घुमाव देकर विकट कर दिया।
विजयसिंह पथिक नगर के लोगों का कहना है कि नारायणी माता सर्किल के पास आ रहे तीन नाले के पास ही न्यास ने पट्टे काट दिए। नाले पर सीसी रोड बना उसे बन्द कर दिया। सड़क के नीचे प्रमुख नाले में २-२ फीट के सीमेन्ट के पाइप डाल दिए थे। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। एक सप्ताह पूर्व हुई बारिश के कारण सड़क को तोड़कर नाले को पुन: खुलवाया गया था। लेकिन नाले को चौड़ा नहीं कर रहे है। शायद प्रशासन को फिर तेज बारिश होने व किसी हादसे का इंतजार है।
Published on:
30 Aug 2021 08:06 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
