8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैलगाड़ी हांकते हुए बोली नारायणीदेवी, पीएम मोदी से उम्मीद, टै्रक्टर खरीदने में दिलाएं सहायता

-टै्रक्टर के दौर में 3 साल से बैलगाड़ी चला रही भीलवाड़ा के नौगावां की नारायणीदेवी-गैस एजेंसी के काट चुकी है चक्कर, लेकिन नहीं मिला गैस कनेक्शन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Kanaram Mundiyar

•

Updated: 30 Apr 2023, 7:03 AM IST

बैलगाड़ी हांकते हुए बोली नारायणीदेवी, पीएम मोदी से उम्मीद, ट्रेक्टर खरीदने में दिलाएं सहायता

बैलगाड़ी हांकते हुए बोली नारायणीदेवी, पीएम मोदी से उम्मीद, ट्रेक्टर खरीदने में दिलाएं सहायता

कानाराम मुण्डियार

भीलवाड़ा.
जमाना तो ट्रेक्टर आदि मशीनों का है, लेकिन आज भी गांवों में कुछ लोगों की जिन्दगी बैलगाड़ी के पहियों पर टिकी हुई है। कई जरूरतमंद लोग सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। या यूं कहे कि कई जरूरतमंदों तक सरकार की राहत प्रभावी तरीके से नहीं पहुंच पा रही है।
भीलवाड़ा जिले के नौगावां गांव की नारायणीदेवी भी ऐसी ही जरूरतमंद है, जिसे केन्द्र व राज्य सरकार से राहत की दरकार है। वह सरकारी सहायता से ट्रेक्टर खरीदना चाहती है, ताकि खेती-बाड़ी का कार्य ट्रेक्टर से कर सके। साथ ही सरकार की उज्ज्वला योजना से गैस कनेक्शन लगाना चाहती है।


राजस्थान पत्रिका टीम को दोपहर में नारायणीदेवी पुर कस्बे से नौगावां रोड पर बैलगाड़ी हांकते हुए मिली। बैलगाड़ी पर उसकी भाभी एवं दो बालिकाएं सवार थीं। आग्रह पर उसने लगाम में ढील देकर गाड़ी रोक दी। नारायणी ने बताया कि घर का चूल्हा जलाने के लिए जंगल से लकडिय़़ां लेने जा रहे हैं। घर में गैस कनेक्शन नहीं है क्या, के सवाल पर बोली, कि हम गरीब लोग गैस कनेक्शन का कहां से कैसे लाएं?


सरकार की उज्ज्वला योजना के बारे में पूछा तो बोली, कुछ समय पहले कई बार कारोई में गैस एजेंसी के चक्कर काट चुके, लेकिन गैस कनेक्शन नहीं मिला। उसने कहा कि प्रधानमंत्री मोदीजी जनता के लिए काम कर रहे हैं, उनसे ही आशा है कि ट्रेक्टर खरीदने के लिए सहायता दिलाएं। ट्रेेक्टर मिलेगा तो बैलगाड़ी नहीं हांकनी पड़ेगी। ट्रेक्टर से सारे काम जल्दी हो जाएंगे। उसने कहा कि सरकार गैस कनेक्शन दिलवा दे तो चूल्हा नहीं फूंकना पड़ेगा। नारायणी ने कहा कि हम जैसे गरीबों के लिए सरकार ही सहायता कर सकती है। महंगाई राहत कैम्प पर बोली, मैं भी कैम्प में जाउंगी और सरकार से फिर से सहायता मांगूंगी।