
पांच दिन से नहीं हुई बारिश, अंडरपास अभी भी लबालब
भीलवाड़ा. शहर में भले ही चार-पांच दिन से बारिश नहीं हो रही हो लेकिन अंडरपास अभी भी पानी से भरे हुए हैं। शहर के अधिकतर अंडरपास में तकनीकी खामी के चलते पानी की निकासी उचित ढंग से नहीं हो पाती है।
अजमेर रोड की ओर अंडरपास में बारिश आते ही पानी भरना शुरू हो जाता है। यह पानी लंबे समय तक खाली नहीं होता। इससे अजमेर पुलिया के नीचे गड्ढों से यहां से निकलने वाले वाहन चालकों को हादसे का खतरा हरदम रहता है। बरसात के समय पुलिया के नीचे इस कदर पानी भरता है कि पैदल निकलना तो दूर, दोपहिया वाहन भी नहीं जा सकते। नगर परिषद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। रविवार को भी यहां कई वाहन फंस गए। एक चौपहिया वाहन को धकेलकर बाहर निकालना पड़ा।
बाइस्कोप के सामने अंडरपास बारिश में हमेशा परेशानी का कारण बनता है। इसमें बारिश का पानी कई दिन तक नहीं निकलता। तेज वर्षा होने पर तीन फीट तक पानी भर जाता है। यही हालत अन्य अंडरपास के हैं। हल्की बारिश में भी पानी भरने से आवागमन बाधित होता है। बाइस्कोप, अजमेर पुलिया व गायत्रीनगर के तीनों अंडरपास के एकजैसे हालात हैं। बारिश के कुछ दिन तक ऐसे ही हालत रहते हैं। लिहाजा पटरी पार जाने के लिए तीन से चार किमी का चक्कर लगाना पड़ता है।
नहीं हो रही सुनवाई
नगर परिषद में कई बार शिकायत करने के बावजूद अंडरपास से पानी की निकासी नहीं की गई। ठेकेदार ने भी घटिया मोटर लगा रखी है। इसके कारण मोटर बंद है। बारिश नहीं होने के बाद भी यहां पानी भरा रहता है। रविवार को कई वाहन फंस गए थे, जिन्हें बाहर निकालने में भी मदद की है।
राधेश्याम भंडाना, पार्षद वार्ड नंबर 68
Published on:
29 Aug 2022 11:52 am
बड़ी खबरें
View Allभीलवाड़ा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
