8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खदान मालिकों को जारी होंगे नोटिस

बदनोर क्षेत्र में भूस्खलन का मौका देखने पहुंची खनिज विभाग की टीम
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 29 Jul 2021, 9:49 PM IST

खदान मालिकों को जारी होंगे नोटिस

खदान मालिकों को जारी होंगे नोटिस

भीलवाड़ा।
बदनोर के शीतला का चौड़ा में स्लेट स्टोन खनन क्षेत्र में बुधवार के भूस्खलन मामले में खनिज विभाग का मानना है कि छोटी खदानों व गहराई में खनन से एेसी घटना हो सकती है। विभाग ने कहा कि यहां खनन कुछ दिन से बंद था। इससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है लेकिन खान सुरक्षा की दृष्टि से ७२ खदान मालिकों को नोटिस दिए जाएंगे।
सहायक खनिज अभियन्ता नवीन अजमेरा ने बताया कि बदनोर में यह घटना मंगलवार को हुई थी। जानकारी मिलने पर गुरुवार को टीम पहुंची। टीम का मानना है कि बरसात में भूस्खलन आम बात है। १० गुना १० मीटर की यह खदान वर्षों पुरानी है। इस कारण यह काफी गहराई में पहुंच गई है।
उल्लेखनीय है कि बदनोर क्षेत्र में बुधवार को भारी भूस्खलन हुआ। इस भूस्खलन में एक पहाड़ का बहुत बड़ा भाग भर भराकर टूट पड़ा। भूस्खलन के चलते एक खान में लाखों टन मलबा गिर गया। एक साथ गिरे इस मलबे में खान में रखी लाखों रुपए की मशीनें दब गईं।गनीमत रही कि खान में काम करने वाले 8 मजदूर मौके पर नहीं थे। इससे जनहानि बच गई। हालांकि वहां मौजूद अन्य खान में काम करने वाले मजदूरों ने इस गिरते मलबे का वीडियो बना लिया था।