6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब एक क्लिक पर अन्नदाता को जानकारीए दफ्तर के चक्कर लगाने से मुक्ति

धरती पुत्रों के लिए अच्छी खबर। कृषि आधारित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को अब कृषि विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। अब सब कुछ ऑनलाइन ही काम किया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि योजनाओं के पूरे काम में पारदर्शिता आएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Roadways laggards do not even take interest in online

Roadways laggards do not even take interest in online

चित्तौडग़ढ़. धरती पुत्रों के लिए अच्छी खबर। कृषि आधारित योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसानों को अब कृषि विभाग के चक्कर काटने की जरूरत नहीं। अब सब कुछ ऑनलाइन ही काम किया जा सकेगा। इसका फायदा यह होगा कि योजनाओं के पूरे काम में पारदर्शिता आएगी। यह सब होगा कृषि विभाग के हाईटेक होने से। कृषि विभाग अपने कामों को ऑनलाइन करने जा रहा है। विभागीय योजनाएं भी ऑनलाइन होने से दूर.दरस्थ गांवों में रह रहे किसानों को जिला मुख्यालय आने की जरूरत नहीं रहेगी।
ऑनलाइन भर सकेंगे आवेदन
कृषि विभाग के सिस्टम ऑनलाइन होने के बाद किसान सुविधाओं का लाभ लेने के लिए ई.मित्र जाकर ऑनलाइन आवेदन भर सकेंगे। किसी भी योजना में अनुदान का लाभ लेने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। अभी तक सरकार की ओर से लागू की गई योजनाओं का फायदा लेने के लिए किसानों को चित्तौडगढ़़ जिला मुख्यालय पर आकर कृषि विभाग के दफ्तर के चक्कर लगाने पड़ते थे। कर्मचारी किसानों के ऑफ लाइन ही काम कर रहे थे। बदली व्यवस्था के बाद ऑनलाइन आवेदन के बाद अब हार्ड कॉपी भी किसानों को विभाग में जमा कराने की जरूरत नहीं रहेगी।
हर जानकारी मोबाइल पर अपडेटए पारदर्शिता आएगी काम में
इसका बड़ा बदलाव यह आएगा कि किसानों के आवेदन करने के बाद उनके मोबाइल पर जानकारी अपडेट होती रहेगी। उनकी फाइल कहां चल रही है और किस स्तर पर है इसके लिए मोबाइल पर जानकारी मिल जाएगी। ऐसी स्थिति में अनुदान प्रक्रिया में पारदर्शिता रहेगी। कोई कमी रहने पर किसानों को तत्काल सूचना मिल पाएगी। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर किसानों को अनुदान के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसका कारण ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने पर इसकी अवधि भी तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी