6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब एक ही मकसद कोई भूखा ना सोए

शिव मंदिर पर गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद 40 परिवारों को राशन किट के नि:शुल्क वितरित किए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कोरोना फाइटर अनिल जैन (पप्पू भैय्या) की अगुवाई में हो रही मानव सेवा के कार्यों की सराहना की।

3 min read
Google source verification
Now nobody sleeps hungry for the same purpose

Now nobody sleeps hungry for the same purpose


भीलवाड़ा । राजस्थान पत्रिका के महामारी से महामुकाबला अभियान से प्रेरित हो कर शिव सेवा समिति सुभाष नगर ने बड़ी पुलिया स्थित शिव मंदिर पर गरीब, असहाय तथा जरूरतमंद 40 परिवारों को राशन किट के नि:शुल्क वितरित किए। कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपाल शर्मा ने कोरोना फाइटर अनिल जैन (पप्पू भैय्या) की अगुवाई में हो रही मानव सेवा के कार्यों की सराहना की। शर्मा ने सुभाषनगर डिस्पेन्सरी के पास बंद पडे राजकीय विद्यालय भवन को जिला कलक्टर के माध्यम से अधिग्रहित करा शीघ्र ही डिस्पेन्सरी को विद्यालय परिसर दिलवाने का भरोसा दिलवाया। कांग्रेस महासचिव महेश सोनी व पार्षद धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि समिति सेवा कार्यो को निरन्तर जारी रखें। पवनेश व्यास ने बताया कि राशन किट में नौ से अधिक खाद्य सामग्री दी जा रही है। इस दौरान मनोहर कृष्ण चौबे, प्रदीप चौधरी, हरित सारस्वत, गोपाल जोशी व विकास जोशी सहित समिति सदस्य उपस्थित थे।

एमजीएच में दिए ऑक्सीमीटर

भीलवाड़ा रेलवे स्टेशन कब्रिस्तान के सदर सलाम मंसूरी व सीरत सराय चेयरमैन शब्बीर शेख के सानिध्य में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में कोविड, आईसीयू व मेल मेडिकल वार्ड में प्रभारियों को मरीजों के ऑक्सीजन लेवल चेक करने के लिए नि:शुल्क ऑक्सीमीटर दिए गए। डॉ. सुशील राजोरा, समाजसेवी हमीद रंगरेज, निसार सिलावट, अनवर डायर, भैरू लाल रेगर, मिरदार, शमसूनिशा, अवधेश श्रोत्रिय, रईस अंसारी आदि मौजूद थे।

जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री

भीलवाडा टेक्सटाइल स्पेयर्स पाट्र्स एसोसिएशन ने रविवार को तीन सौ जरूरतमंदो को खाद्य सामग्री बांटी। अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि गायों के लिए 5 टन चारा भी शहर में रखवाया गया। इधर, जैन यूथ ने शहर में लॉक डाउन की व्यवस्था संभाल रहे पुलिस कर्मियों को काढ़ा पिलाया। इस दौरान भूपेन्द्र मोगरा, सुरेन्द्र भंडारी, रोहित जैन, मोनू जैन, तुषार, रौनक जैन, कार्तिक जैन एवं जैन यूथ के कार्यकर्ता मौजूद थे।

एबीवीपी का आरोग्य अभियान

एबीवीपी ने रविवार को मिशन आरोग्य अभियान की शुरुआत की, जिसके तहत कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर लोगों को कोविड.19 के प्रति जागरूक किया जा रहा है। जिला संयोजक रौनक़ हिंगड़ ने बताया कि स्वास्थ्य सर्वेक्षण के साथ-साथ जिन घरों में संक्रमित मरीज मिलेे है, ऐसेे परिवारों वालों को एबीवीपी के कार्यकर्ता भोजन भी उपलब्ध करा रहे है।


मेवाड़ महासभा कर रही जन सेवा

मेवाड़ महासभा द्वारा नरसेवा नारायण सेवा अभियान के तहत कोरोना संक्रमित परिवारों को घर घर जाकर तथा अस्पतालों में भोजन के पैकेट नि:शुल्क पहुंचा कर राहत पहुंचाई जा रही है। इसी प्रकार व जरूरमंदों को राशन सामग्री का किट दिया जा रहा है। महासभा सचिव कृष्ण कुमार बूला ने बताया कि महासभा के स्वयं सहायता समूह द्वारा मास्क, सैनेटाइजर, दस्ताने, फेस शील्ड, आक्सी मीटर व आक्सीजन कैंसटेटर आदि भी पर उपलब्ध कराए जा रहे है।

आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण शिविर

भाजपा महिला मोर्चा की जिला संयोजक मंजू पालीवाल के नेतृत्व में कोरोना महामारी से बचने के लिए होम्योपैथिक दवा का वितरण शहर में किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि आरसी व्यास कॉलोनी में सेक्टर 4 स्थित विनायक पार्क में सुबह 8.30 बजे आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया जा रहा है। इसमें विमला ईनाणी, मधु सोमानी, रितु ईनाणी आदि सहयोग कर रही है।

मास्क व सैनिटाइजर वितरण

महावीर इंटरनेशनल मीरा की अध्यक्ष चंद्रा रांका ने कोरोना के खिलाफ जागरूक अभियान चलाया। इसके तहत महिला सदस्यों से घर में रहकर कोरोनावायरस को हराना है से संबंधित कोलाज बनवाया
। इधर, लॉयन सीईओ उषा अग्रवाल के सानिध्य में जवाहर फ ाउंडेशन द्वारा मास्क वितरण किया गया। वार्ड 58 में पार्षद मधु शर्मा को 200 मास्क वितरण के लिए दिए गए। इन्हें सुशीला जोशी, लाडदेवी, कौशल्या पोरवाल, लाडदेवी, स्नेहा अजमेरा, सीमा चाण्डक आदि ने सहयोग से वितरित किया गया।

सांसद ने किया अवलोकन

नगर परिषद सभापति राकेश पाठक की भूखा ना सोए मुहिम के तहत रविवार को शहर में १२०० भोजन के पैकेट वितरित किए गए। सांसद सुभाष बहेडिया व आरएसएस विभाग संघचालक चांदमल सोमानी ने रविवार को वितरण व्यवस्था का अवलोकन किया और सभापति की मुहिम की सराहना की। पूर्व विधायक विवेक धाकड़, अनिल छाजेड़ , राजकुमार आंचलिया व ओमपाराशर सांईराम आदि सहयोग कर रहे है।