8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

औसतन हर 36 घंटे में लग रही आग, शॉर्ट सर्किट बड़ी वजह

भीलवाड़ा. शहर व आसपास औसतन हर 36 घंटे में किसी न किसी भवन,प्रतिष्ठान, उद्योग व बाड़े को आग अपनी चपेट में ले रही है। बीते साल भीलवाड़ा में आग लगने की 560 घटनाएं हुई, जिनमें अधिकांश की वजह शॉर्ट सर्किट था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भीलवाड़ा

•

image

Suresh Jain

•

Updated: 26 Apr 2023, 11:03 AM IST

औसतन हर 36 घंटे में लग रही आग, शॉर्ट सर्किट बड़ी वजह

औसतन हर 36 घंटे में लग रही आग, शॉर्ट सर्किट बड़ी वजह

भीलवाड़ा. शहर व आसपास औसतन हर 36 घंटे में किसी न किसी भवन,प्रतिष्ठान, उद्योग व बाड़े को आग अपनी चपेट में ले रही है। बीते साल भीलवाड़ा में आग लगने की 560 घटनाएं हुई, जिनमें अधिकांश की वजह शॉर्ट सर्किट था। नगर परिषद के बेड़े में 5 दमकल नए शामिल हुए हैं, लेकिन शहर के विस्तार को देखते संख्या कम है। गर्मियों में तापमान 45 डिग्री तक जा पहुंचता है। ऐसे में जंगलों व बाड़ों में आग लग जाती है। मई व जून में आग लगने के सबसे अधिक मामले सामने आते हैं।

भीलवाड़ा शहर में दो फायर स्टेशन नगर परिषद तथा पटेल नगर में है। सरकार ने पांच नए दमकल भेजे लेकिन अभी पांच और की दरकार है। शहर के साथ आसपास के औद्योदिक इकाइयों में आए दिन आग की घटनाएं होती है।
अत्याधुनिक लेडर की जरूरत

सरकार ने हाल में 60 मीटर ऊंची इमारतों में आग बुझाने के लिए फिनलैंड से अत्याधुनिक हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म लेडर का प्रावधान किया, लेकिन यह सुविधा भीलवाड़ा को नहीं मिली है। गत दिनों कांग्रेस नेता अनिल डांगी ने डीएमएफटी बैठक में हाइड्रोलिक लेडर का प्रस्ताव रखा था।
स्टाफ की कमी

नगर परिषद के दमकल विभाग में 35 ठेका कर्मचारी हैं। 20 चालक अलग से हैं। 23 स्थायी कर्मचारियों में से 11 अन्य कार्य के लिए ऑफिस में लगा रखे हैं। स्टाफ की कमी भी है।
चार साल में 2106 जगह आग

चार साल में शहर व आसपास 2106 आग की घटनाएं हुई है। वर्ष 2020 व 21 में कोरोना के कारण आग की घटना कम हुई थी लेकिन वर्ष 2022 में 560 घटना हुई है।
संसाधन जुटाने के प्रयास

गर्मी बढ़ने के साथ ही आग की घटनाएं बढ़ती है। इन्हें रोकने या ज्यादा नुकसान न हो, इसलिए हर संसाधन जुटाने के प्रयास कर रहे हैं। पुराने वाहन ठीक कर काम में ले रहे हैं।परिषद को अग्निशमन अधिकारी मिल गया है। उनसे जो भी मांग है, उसके लिए कहा है।
हेमाराम, आयुक्त नगर परिषद भीलवाड़ा