आरोप-नहीं होती सफाई
भीलवाड़ा वासियों का कहना है कि प्रतिवर्ष ठेके के नाम पर मोटा पैसा खर्च किया जाता है। मानसून के दौरान विजयसिंह पथिकनगर, आरसी व्यास, रोडवेज बस स्टैण्ड, माणिक्यनगर समेत अन्य कॉलोनी में पानी भर जाता है। इसका बड़ा कारण नालों की सफाई नहीं होना है। इतनी भारी बजट होने के बावजूद गंदगी जमा रहती है। कई इलाकों में नालियां व नाले अवरुद्ध हैं। गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है।
------------------